रतलाम 15 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता को वोटर स्लिप के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी दिखाना जरूरी होगा। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों को अधिसूचित किया है। मतदाता को पहचान के इन वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज को वोटर पर्ची के साथ मतदान केन्द्र पर दिखाना अनिवार्य किया गया है। मतदाता पर्ची से मतदान केन्द्र एवं मतदाता का क्रमांक आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लोकसभा चुनाव में मतदाता केवल वोटर स्लिप के आधार पर वोट नहीं डाल सकेगा। उसे वोटर पर्ची के साथ फोटो मतदाता परिचय पत्र दिखाना जरूरी होगा। मतदाता के पास मतदाता परिचय पत्र न होने की स्थिति में पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, राज्य एवं केन्द्र के लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पेनकार्ड,स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजनाओं के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड,फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र एवं आधारकार्ड पहचान स्थापित करने के वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्य किए जायेंगे।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
