रतलाम-जावरा,23अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जावरा के शास्त्री कालोनी में अज्ञात चोरो ने एक मंडी व्यापारी के यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर सोने चांदी के आभूषण व नगदी चुरा ले गए।
जावरा शहर थाना पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात मंडी व्यापारी धर्मेन्द्र पिता सुमतीलाल खारीवाल के यहां हुई। विगत दिवस धर्मेन्द्र खारीवाल का परिवार कही गया हुआ था और बरामदे में आरोपी घुसकर घर में प्रवेश कर गए और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी करीब लाखो का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने फिलहाल फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा 457,380 के तहत प्रकरण पजंीबद्ध कर लिया है।
धरोला ओर रिछा में चोरो का धावा
आलोट थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो ने दो गांवो में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के होश उडा दिए। चोर एक स्थान से सोने चांदी के आभूषण ओर नगदी ले गए वहंी दूसरे स्थान से खेत में रखे वायर चुरा ले गए। आलोट थाना पुलिस के मुताबिक धरोला निवासी धर्मेन्द्र पिता कालुराम जोशी के घर में अज्ञात बदमाश विगत रात घुसे ओर घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण व करीब 12 हजार रूपये नगदी चुरा ले गए। वहीं चोरो ने रिछा निवासी राधेश्याम के खेत पर केबल वायर चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में गुलबालोद निवासी कन्हैयालाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Trending
- एसपी कार्यालय में आएं 56 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- रतलाम: दोस्त के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे दो स्कूली छात्र डैम में डूबे, अंधेरे के कारण रेस्क्यू रूका,मंगलवार सुबह फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
