मुंबई, 1मई। नक्सलियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया है, जिसमें 15 कमांडो शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने C60 कमांडो की गश्ती टीम पर घात लगाकर हमला किया. पिछले 2 सालों में महाराष्ट्र में नक्सलियों का यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.गढ़चिरौली में पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं.
C60 कमांडो की टीम पर नक्सलियों ने यह हमला कुरखेड़ा-कोरची रोड के पास किया. इस धमाके में 15 कमांडो शहीद हो गए. घटनास्थल पर नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग चल रही है.
कमांडो पर नक्सली हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं की इसकी निंदा की है.
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों पर हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले को कायराना हरकत करार दिया. साथ ही कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. शोकाकुल परिवार को हमारी गहरी संवेदना.
इस हमले से 3 हफ्ते पूर्व 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले गढ़चिरौली के एक पोलिंग बूथ के पास नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया था, हालांकि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था. इससे पहले बुधवार की सुबह नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा में निर्माणाधीन सड़क के पास 27 मशीनों और वाहनों में आग लगा दी थी.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
