रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजली रोड पर शनिवार दोपहर में ट्रैक्टर ट्राली चालक ने दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई , जबकि 3 लोग घायल हो गए ।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मुकेश पिता रामचंद 24 वर्ष निवासी अंबापाड़ा सरवन, सुनील उर्फ चुन्नीलाल पिता हीराजी 24 वर्ष निवासी नया खेडा और रंगलाल पिता गोविंद 25 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरा रतलाम के अलकापुरी में किराए से रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार दोपहर को तीनों ताराघाटी में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने बाइक से सरवन की तरफ जा रहे थे। वहीं बड़बड़ निवासी राजेश पिता नागुलाल 33 वर्ष,मोहित 9 वर्ष और ज्योति पति सोहन 21 वर्ष निवासी पलसोडी एक बाइक पर जा रहे थे। । इसी दौरान बंजली में सड़क पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक से टर्न ले लिया और दोनों बाइक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई ।दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई और मुकेश की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई ।इस दुर्घटना में सुनील, राजेश और ज्योति को भी चोट आई है ,जिन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल
इधर स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जावरा रोड अंडर विच पर एक अज्ञात वाहन ने प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी कालूखेड़ा थाने में पदस्थ हैं।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
