नई दिल्ली,30मई। लोकसभा चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आज नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह होना है, उससे पहले आज सुबह नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. PM सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को नमन किया.
सबसे पहले पहुंचे राजघाट
नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली के राजघाट पहुंचे यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ केंद्रीय मंत्री (पूर्व) हरदीप सिंह पुरी भी थे. पीएम लगातार अपने भाषणों में राष्ट्रपिता का जिक्र करते रहे हैं, तो वहीं इस साल अक्टूबर तक उन्होंने स्वच्छ भारत करने का भी अभियान चलाया है.
अटल समाधि स्थल पर गए PM
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी सांसद पहुंचे. सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद अमित शाह और फिर बाद में सभी बीजेपी सांसदों ने नमन किया.
वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राजघाट-अटल समाधि स्थल के बाद प्रधानमंत्री वॉर मेमोरियल पहुंचे. यहां पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना के प्रमुख भी मौजूद रहे. सभी ने यहां शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि इसी साल फरवरी में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए इस मेमोरियल का उद्घाटन किया था. इस मेमोरियल में अभी तक युद्ध में शहीद हुए सभी जवानों का नाम दर्ज है.
शामिल होंगे करीब 6000 मेहमान
नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ लेंगे. शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन के परिसर में एक भव्य समारोह में नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद टीम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए BIMSTEC देशों के प्रमुख भारत पहुंच गए हैं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत करीब 6000 मेहमान दिल्ली पहुंच गए हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
