Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

March 13, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Friday, March 13
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

क्रिकेट विश्वकप:बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 21 रनों से दी मात

By SamagraJune 3, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

3जून। बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन (75) और मुश्फिकर रहीम (78) के अर्धशतकों के बाद अच्छी गेंदबाजी की बदौलत आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर जीत से अपना अभियान शुरू किया और वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा किया. यह दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में दूसरी हार है, उसे शुरुआती मैच में गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड से 104 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
बांग्लादेश ने शाकिबुल और मुश्फिकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की भागीदारी से छह विकेट पर 330 रन बनाकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया.
कप्तान मशरफे मुर्तजा की टीम ने कैच लेने के कई मौके गंवाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के लगातार अंतराल पर विकेट हासिल किए और उसे 50 ओवरों में 8 विकेट पर 309 रन ही बनाने दिए. दक्षिण अफ्रीका पर यह जीत बांग्लादेश के लिए 2007 विश्व कप की जीत से ज्यादा बड़ी होगी.
वनडे में बांग्लादेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में 329 रन का था. उनका विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2015 में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 322 रन था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2017 में 278 रन का था.
शाकिब और मुश्फिकर की तीसरे विकेट के लिए 142 रन की भागीदारी विश्व कप में बांग्लादेश की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी है. इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 42 और अंत में महमूदुल्लाह ने नाबाद 46 रनों का योगदान दिया.
साउथ अफ्रीका ने ऐसे गंवाए विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश ने मुस्ताफिजुर रहमान और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज से शुरुआत की. उन्हें पहली कामयाबी 10वें ओवर में क्विंटन डि कॉक (23) को रन आउट करके मिली जो ऐडन मार्करम के साथ हुई गफलत में मुश्फिकुर रहीम द्वारा रन आउट हुए.
मार्करम (45 रन) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (62 रन) ने टीम को 19वें ओवर के अंत तक 100 रनों तक पहुंचाया. लेकिन अगले ओवर में शाकिब की गेंद पर मार्करम बोल्ड हो गए जो बांग्लादेश के इस गेंदबाज का 250वां विकेट भी था.
फिर डेविड मिलर क्रीज पर उतरे जो इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे. 25वें ओवर में डु प्लेसिस ने मोसाजद्देक हुसैन की गेंद पर छक्के के लिए भेजकर अपने 50 रन पूरे किए.
मेहदी हसन मिराज ने दूसरे स्पेल में कप्तान डुप्लेसिस (53 गेंद में पांच चौके और एक छक्का) को बोल्ड को दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दिया. मेहदी हसन की खूबसूरत गेंद सीधे डुप्लेसिस के स्टंप उखाड़ती हुई गई, जिसके बाद बांग्लादेशी टीम और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस तरह 27वें ओवर तक टीम का स्कोर तीन विकेट पर 147 रन हो गया.
दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा था जिससे मिलर (38 रन) और रासी वान डेर डुसेन (41 रन) संभलकर खेल रहे थे. मुस्ताफिजुर ने दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका मिलर को आउट कर दिया जिनका शानदार कैच मेहदी हसन ने लपका.
कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने वाले वान डेर डुसेन डटे हुए थे और टीम उनसे उम्मीद लगाए थी, लेकिन वह खराब शॉट खेलने का शिकार हुए, उन्हें मोहम्मद सैफुद्दीन की गेंद ने बोल्ड किया.
सैफद्दीन ने ही एंडिले फेहलुक्वायो का विकेट हासिल किया. फिर अंतिम पांच ओवरों में टीम को जीत के लिए 63 रन चाहिए थे. मुस्ताफिजुर रहमान ने 46वें ओवर में क्रिस मॉरिस (10) का विकेट हासिल किया. जेपी डुमिनी (45) से उम्मीद लगी हुई थी, पर वह 48वें ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान की धीमी बाउंसर गेंद पर बोल्ड हो गए. कैगिसो रबाडा 13 और इमरान ताहिर 10 रन बनाकर नाबाद रहे.
विश्व कप के शुरुआती मैच में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला के हेलमेट पर जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी जिससे वह मैच में उपलब्ध नहीं हो पाए. और टीम के लिए एक बुरी खबर यह भी रही कि तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी (चार ओवर में बिना विकेट के 34 रन) हैमस्ट्रिंग का उपचार करते दिखाई दिए और इसके बाद गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे.
(साभार-आज तक)

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.