Author: Samagra

भोपाल,8अप्रैल2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर शहरों में कोरोना के अधिक प्रकरण मिले हैं। इसलिये इनकी सीमाओं को और कड़ाई से सील किया जाए तथा आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध हो। संक्रमण रोकने के लिए सर्वे कार्य तथा कोरोना टेस्टिंग का कार्य गहनता से किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह से रोकना है तथा कोरोना मरीजों को ठीक करना है। इसके लिए भीलवाड़ा एवं कर्नाटक मॉडल तथा जहाँ भी अच्छे कार्य हुए हैं, उनकी जानकारी  प्राप्त कर उन्हें प्रदेश में लागू किया जाए। अधिकारी अपना पूरा…

Read More

रतलाम,7 अप्रैल(खबरबाबा. काम) / कोरोना संक्रमण को देखते हुए रतलाम में एक सामाजिक संस्था से जुड़े कुछ लोगों ने बॉडी सेनीटाइज टनल का निर्माण कर दिखाया है ।खास बात यह है कि इसका खर्चा भी काफी कम बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लायंस हॉल पर लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा निर्मित बॉडी सैनिटाइजर टनल का निर्माण बहुत ही कम खर्च में किया गया है। इसमें पुराने फ्लेक्स में उपयोग की गई लोहे के पाइप एवं पुराने फ्लेक्स तथा कृषि में दवाई छिड़कने के लिए उपयोग की जाने वाली दो मशीन का उपयोग किया गया है।जो कि रतलाम के…

Read More

रतलाम,7अप्रैल2020/ कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा आज 7 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन

Read More

रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे रास्ते, पगडंडी, डामर रोड़ इत्यादि मार्गों के माध्यम से जिले में अन्य राज्य एवं जिलों की ओर से नागरिकों का आवागमन पूर्णत:प्रतिबंधित किया गया है। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सीमा में अन्य राज्य एवं जिलों से आने हेतु विभिन्न ग्रामीण रास्ते जिसमे कच्चे रास्ते, पगडंडी, डामर रोड इत्यादि उपलब्ध है। जहां से नागरिक प्राय: आवागमन करते हैं । जिससे जिले में वायरस का संक्रमण फैलने की आशंका है। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम तहसीलदारो एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया है…

Read More

रतलाम,7अप्रैल2020/ कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम शहर के सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी का संचालन 8 अप्रैल से महू नीमच रोड स्थित अनाज मंडी से किया जाएगा. मंडी पूर्व में जारी आदेश के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चालू रहेगी मंडी का समय प्रातः 5:30 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक का होगा.

Read More

भोपाल,7अप्रैल2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों के पुलिसकर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली। इस बातचीत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे पुलिसकर्मी असली योद्धा के रूप में सामने आए हैं। वे खुद के प्राणों को संकट में डालकर दूसरों को बचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध युद्ध में पुलिसकर्मी रियल हीरो हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उनसे…

Read More

नई दिल्ली,7अप्रैल2020/ दिल्ली में कोरोना को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने 5 टी प्लान बनाया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5 टी में पहला टी है टेस्टिंग, दूसरा है ट्रेसिंग, तीसरा है ट्रीटमेंट, चौथा है टीम वर्क और पांचवा है ट्रैकिंग और मॉनीटरिंग. उन्होंने कहा कि हमें कोरोना को हराने के लिए इस प्लान पर काम करना होगा. 1. टेस्टिंग सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बड़े लेवल पर टेस्टिंग करेंगे. साउथ कोरिया की तरह हम बहुत बड़े स्तर पर टेस्टिंग करने जा रहे हैं. पहले टेस्टिंग किट की समस्या थी. अब सुधरी है. हमने 50…

Read More

नई दिल्ली, 7अप्रैल 2020/ पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई. उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वो 27 मार्च को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे. लेकिन रविवार की शाम 5 अप्रैल को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम को उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भेज दिया गया. डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया, “सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई है, और उनकी मेडिकल…

Read More

रतलाम 7 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से सोमवार को वीसी लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागु लाकडाउन का सख्त से सख्त पालन करवाया जाए जो भी उल्लंघन करे उसके विरुद्ध कानून में जितनी भी सख्त कार्यवाई हो सकती है की जाए           मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है उससे लड़कर हमें जितना है। म.प्र. में कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, पुलिस, पेरामेडिकल स्टाफ से लेकर पुरा अमला जी-जान से मिशन मोड़ में काम कर रहा है इन सबका अभिनन्दन है मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश…

Read More

रतलाम 7 अप्रैल 2020/ खाद्य विभाग के दल ने सिद्बि विनायक कालोनी में एक नमकीन फर्म का निरीक्षण कर कार्यवाही की। दल में श्री आर.आर.सोलंकी, श्रीमती ज्योति बघेल व दिनदयाल थाने के जवान भी उपस्थित थे। दल ने सिद्बि विनायक कालोनी में फर्म नवकार नमकीन का निरीक्षण कर  नमूने संग्रहण की कार्रवाही कर दो नमूने नवकार सेव व पाम आईल लुज लिया गया। पाम आईल 360 किलोग्राम (कुल कीमत रुपये 30060) की जब्ती की जाकर कारोबारकर्ता की अभिरक्षा मे दिया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत नियम व विनिमय 2011के तहत बिना पंजीयन/लायसेंस धारा 31 के तहत परिसर सील किया हैं।

Read More