- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
Author: Samagra
रतलाम 6 अप्रैल 2020/ जिले में कृषि कार्यों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं के उत्पादन, पैकेजिंग तथा परिवहन को प्रदत्त छूट की सुचारू व्यवस्था हेतु कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम को देखते हुए खुलने का समय प्रातः 9.00 बजे से साय 4.00 बजे तक विभिन्न प्रक्रिया हेतु निर्धारित किया जाता है। बीज, उर्वरक एवं कीटनासक दवाओं के पंजीकृत थोक एवं खेरची विक्रेताओं द्वारा संस्थान से उर्वरक बीज एवं पौध संरक्षण दवा विक्रय हेतु संस्थान का खुलने का समय प्रातः 7.00 से 11.00 बजे तक रहेगा। रेलवे रेक द्वारा उर्वर आपूर्ति एवं सडक मार्ग से…
रतलाम 6 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन सफाई अभियान जारी है । प्रशासन द्वारा निराश्रित, निर्धन व्यक्तियों के लिए भोजन पैकेट वितरण के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य मिले। नगरीय निकाय और गांव में सार्वजनिक स्थानों तथा गली, मोहल्लों और सड़कों पर कीटनाशक छिड़काव, सफाई, पानी का छिड़काव, सैनिटाइजेशन सतत जारी रखा जाए। कलेक्टर के निर्देश के पालन में जिले में कई…
रतलाम 5 अप्रैल 2020/ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शोभा पोरवाल ने आमजन अपील की है कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। · केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में जारी निर्देशों का पालन करें। · बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखें। · स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर शासन द्वारा दिये गये हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें। आवश्यक होने पर ही अस्पताल जायें। · सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से परेशान न हों। · प्रामाणिक न्यूज चैनल, समाचार पत्र और शासन की आधिकारिक एजेंसियों से जानकारी प्राप्त करें। · वर्तमान में शासन द्वारा आरोग्य…
रतलाम,5 अप्रैल2020/ कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा आज 5 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन
नई दिल्ली, 5अप्रैल2020/देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल से बात की. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा से भी इस विषय पर चर्चा की. पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्रियों के अलावा नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से भी चर्चा की. इन नेताओं में सोनिया गांधी, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, के चंद्रशेखर राव, स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल के नाम शामिल हैं. देश में कोरोना महामारी पर सरकार की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री अलग-अलग लोगों…
नई दिल्ली, 5अप्रैल,2020/कोरोना वायरस ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है. कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं और अमेरिका में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट्स मुहैया कराने का अनुरोध किया है. चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने अमेरिका में सबसे ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया है. अमेरिका में कोरोना वायरस से तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मौतों का…
इंदौर,5अप्रैल2020/ मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना संदिग्ध को देखने गए डॉक्टरों की टीम पर पत्थरबाजी हुई थी, उसी इलाके से कोरोना के 10 पॉजिटिव मरीज निकले हैं. यह वही इलाका है जहां 1 अप्रैल को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर लोगों ने पथराव किया था. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को भेजे गए सैंपल में से 16 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. 16 में से 10 लोग इसी टाटपट्टी बाखल इलाके के हैं जहां पर पत्थरबाजी हुई थी. इनमें 5 पुरुष और…
भोपाल,5अप्रैल2020/ सचिव जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के विभाग प्रमुख अधिकारियों की जगह अन्य अधिकारियों की तैनाती की सूची के तारतम्य में कहा है कि सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी फैलायी जा रही है। श्री नरहरि ने स्पष्ट किया है कि राज्य शासन द्वारा भारत सरकार के निर्देशों के अन्तर्गत आईसीएमआर गाइड लाइन के मुताबिक यह तैयारी की जा रही है कि अगर वर्तमान में पदस्थ विभाग प्रमुख अचानक बीमार हो जायें अथवा 24 घंटे में अत्याधिक कार्य की वजह से अस्वस्थ हो जाए या किसी अन्य कारण से उनकी उपलब्धता संभव नहीं हो, तो ऐसी स्थिति में उनके…
रतलाम 5 अप्रैल 2020/ प्रबंधक दुग्ध संयंत्र ने बताया कि दुग्ध संयंत्र रतलाम द्वारा शहर में घर-घर दूध पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रतलाम शहर में स्थित समस्त सांची पार्लर संचालकों को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर दूध पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अलावा दो वाहन अलग से लगाए गए हैं जो उपभोक्ताओं को घर तक दूध एवं दूध पदार्थ पहुंचाने का कार्य करते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को दूध अथवा दुग्ध पदार्थ की आवश्यकता हो तो वह निम्न फोन नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी दूध अथवा दुग्ध पदार्थ की मांग दे सकते हैं। दुग्ध संयंत्र…
रतलाम 4 अप्रैल 2020/ जिले में जारी लॉक डाउन के दौरान आमजन की सुविधा हेतु कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा रतलाम शहर तथा जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी सतत भ्रमण करते हुए जायजा ले रहे हैं। शनिवार को भी सुबह कलेक्टर तथा एसपी जिला चिकित्सालय एवं मातृ शिशु चिकित्सालय पहुंचे। कलेक्टर तथा एसपी द्वारा न केवल चिकित्सालय बल्कि जिले के बॉर्डर पर बनाए गए चेक पोस्टों और बैंकों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के अलावा जिला चिकित्सालय में कोरोना…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
