Author: Samagra

रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम) / जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को लेकर बड़े तो दूर अब बच्चे भी प्रशासन को धन्यवाद कर रहे हैं. शहर के कक्षा आठ में पढ़ने वाले एक बालक ने इन प्रयासों को लेकर एक सुंदर चित्र बनाते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को अपनी तरह से धन्यवाद दिया है. यह चित्र खबरबाबा डॉट कॉम के पाठक श्री रणजीत सिंह राठौड़ ने हमें उपलब्ध कराया है. जिसे हम प्रकाशित कर रहे हैं. यह सुंदर चित्र बनाने वाले बालक का नाम अनंत वशिष्ठ है.कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान…

Read More

रतलाम,4अप्रैल2020/:कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा आज 4 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन

Read More

भोपाल,4 अप्रैल 2020/मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को जहां छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी, वहीं शहर के लिए राहत की खबर भी आई। भोपाल के पहले दो कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए हैं। शहर की पहली पॉजिटिव मरीज युवती और उनके पत्रकार पिता अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शुक्रवार को उनकी फाइनल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें एम्स से छुट्दी दे दी गई है। अस्पताल से घर पहुंचे युवती के पिता ने कहा कि कोरोना भी महज एक बीमारी है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। आप खुद पर भरोसा रखें…

Read More

नई दिल्ली, 4अप्रैल2020/केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 17,287 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  राज्य आपदा खतरा प्रबंधन फंड (एसडीआरएमएफ) से 11,092 करोड़ रुपये राज्यों को देने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों को रकम देने का वादा पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया था। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि केंद्र ने एसडीआरएमएफ में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए…

Read More

भोपाल,4अप्रैल2020/ भोपाल मध्यप्रदेश का पहला जिला है, जिसने कोरोना से जंग के लिए बनाए गए वार रूम को संक्रमण से मुक्त करने के लिए फुल बॉडी सेनेटाइज मशीन बनाई है। नगर निगम के इंजीनियर ने तो और भी गज़ब दिया। उन्होंने दो लाख की इस मशीन को मात्र एक दिन में सिर्फ 30 हजार रूपये की लागत में तैयार कर दिया। प्रशासक नगर निगम भोपाल श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव की अभिनव पहल पर आयुक्त श्री विजय दत्ता ने इस मशीन को स्मार्ट सिटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित कराया है।  स्मार्ट सिटी कार्यालय में कार्यरत हर अधिकारी-कर्मचारी को इस मशीन…

Read More

नई दिल्ली, 4अप्रैल 2020/कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की चपेट में है. वहीं अब कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज अमेरिका में हैं. इस बीच अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में 1400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं. चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस अब अमेरिका में तबाही मचा रहा है. अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3 लाख के करीब पहुंच रहा है. यह आंकड़ा विश्व में अब तक सबसे ज्यादा है. वहीं कोरोना वायरस के कारण…

Read More

रतलाम 4अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के एक्शन प्लान के तहत जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय ई-दक्ष केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों को टेलीमेडिसिन सुविधा भी प्रदान की जा रही है जिससे किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक पब्लिक कांटेक्ट नहीं हो और बीमारी का निदान टेलीमेडिसिन के माध्यम से हो जाए। टेलीमेडिसिन के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412 24240 एवं 8989 254487 है। चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रात 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के मध्य 93012 96255 या 88158 29070 या 70679 49204 या 88158 22491 नंबरों पर संपर्क…

Read More

रतलाम 4 अप्रैल 2020/ आबकारी आयुक्त श्री राजेश बहुगुणा ने प्रदेश की सभी डिस्टलरीज को सेनेटाइजर की बोतलों में विक्रय मूल्य अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपेक्षा की है कि प्रदेश में कोरोना वायरस इस राष्ट्रीय आपदा के मद्देनजर 180 एमएल की 50 बोतलों की पेटी की शासकीय आपूर्ति के लिये जीएसटी सहित कीमत 1800 रूपये और गैर शासकीय आपूर्ति/विक्रय के लिये अधिकतम 2100 रूपये से अधिक नहीं रखें। श्री बहुगुणा ने कहा है कि 180 एमएल की प्रत्येक बोतल में एमआरपी जीएसटी सहित 60 रूपये से अधिक और 90 एमएल की बोतल में 30 रूपये से अधिक अंकित नहीं करें। इससे विक्रेताओं को राष्ट्रीय आपदा के समय अनुचित लाभ लेने से रोका जा सकेगा। यदि 180 एमएल की बोतलों…

Read More

रतलाम 3 अप्रैल 2020/ जिले में कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, सभी लोग पूर्ण गंभीरता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है…

Read More

रतलाम,3अप्रैल2020/ लाकडाउन के दौरान माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगद राशि और ताश पत्ती जब्त की है। माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ चौडा वास क्षेत्र में एक ही स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8,500 रूपए नगद और ताश पत्ती भी जब्त की है। माणक चौक पुलिस के अनुसार मौके से पंकज पिता कुंदनमल, नितिन पिता राजेंद्र, प्रभाकर पिता गोपाल, आशीष पिता शैतानमल, आशीष…

Read More