Author: Samagra

रतलाम, 1अप्रैल(खबरबाबा.काम)/जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत शक्तियों को प्रयोग मिलाते हुए संपूर्ण रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं में विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं. जिला दंडाधिकारी द्वारा लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत जिले में टोटल लॉक डाउन घोषित है .किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है .जिले की सभी सीमाएं सील की गई हैं .किसी भी माध्यम से जिले की सीमा में भारी लोगों का आगमन प्रतिबंधित है.केवल माल वाहन को छोड़कर इसी प्रकार जिले में निवासरत नागरिकों को भी जिले की सीमा से…

Read More

भोपाल,1अप्रैल2020/ कोरोना वायरस के आक्रमण का जवाब देने के लिए देश दुनिया के डॉक्टर अपनी जिंदगी दांव पर लगा कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं. डॉक्टर और नर्सें बिना ब्रेक लगातार दो-तीन दिनों तक मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इस दौरान वे न तो अपने घर परिवार की खोज खबर ले पा रहे हैं और नहीं अपने सेहत का ख्याल कर पा रहे हैं. लेकिन मरीजों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहने दे रहे हैं. 5 दिन बाद घर के दरवाजे तक पहुंचे डॉक्टर भोपाल के डॉ सुधीर डेहरिया ऐसे ही एक डॉक्टर हैं. डॉ…

Read More

इंदौर,1अप्रैल2020/ बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 86 हो गई है. राज्य में बढ़ते आंकड़ों के बीच सबसे चिंताजनक है, राज्य में बच्चों के बीच बढ़ता कोरोना का संक्रमण. बच्चों में हो रहा है संक्रमण समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 20 नए मामलों में 19 इंदौर से हैं और एक खरगौन से. चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं. अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार…

Read More

रतलाम 1अप्रैल 2020/ नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं राहत सामग्री के परिवहन पर प्रतिबंध नहीं है। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ने सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन अधिकारी, सभी चेकपोस्ट प्रभारी और विशेष चेकिंग दस्ता प्रभारियों को मोटरयान अधिनियम 1988 तथा केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के अंतर्गत जारी दस्तावेजों की वैद्यता के संबंध में निर्देश दिए हैं। परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के कारण परिवहन कार्यालय बंद होने की स्थिति में मोटरयान अधिनियम 1988 तथा केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के अंतर्गत जारी दस्तावेजों का नवीनीकरण किए…

Read More

रतलाम 1अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन रतलाम द्वारा लॉक डाउन में देश के अन्य राज्यों में फंसे जिले के मजदूरों के लिए उन्हीं स्थानों पर रहने भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही है जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले के विभिन्न राज्यों में रह रहे 297 मजदूरों के लिए भोजन, ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाएं उन स्थानों के प्रशासन से चर्चा करके करवाई गई हैं। कलेक्टर ने बताया कि संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य द्वारा जिले के मजदूरों हेतु उन राज्यों के संबंधित जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर…

Read More

रतलाम 31 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया बुलेटिन निम्नानुसार है – ·        31 मार्च तक 240 संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। ·        229 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में भेजा गया। ·        240 संदिग्ध प्रकरणों में जांच की गई। ·        16 नए व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ·        31 मार्च तक 16 व्यक्तियों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। ·        आज दिनांक तक प्राप्त सैंपल रिपोर्ट 5 सभी पांचों नेगेटिव।

Read More

रतलाम,31मार्च(खबरबाबा.काम)/ 31 मार्च मंगलवार को रतलाम में टोटल लाकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने एक अप्रैल 2020 से पुनः पूर्वत: लाकडाउन की व्यवस्था कर दी है. कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि 1 अप्रैल को लॉक डाउन के दौरान फल सब्जी किराना दुकानों के खुलने का समय प्रातः 7:00 से 10:00 बजे तक का रहेगा. पेट्रोल पंप, मेडिकल शॉप पूरे समय खुले रहेंगे. दूध की बंदी वाले दूध विक्रेताओं को होम डिलीवरी के अनुमति रहेगी. रसोई गैस सेवाएं भी पूरे समय उपलब्ध रहेंगी,परंतु होम डिलीवरी होगी. ग्राहक रसोई गैस आउटलेट पर नहीं जा सकेगा. पूर्व की तरह वाहनों पर…

Read More

रतलाम, 31 मार्च(खबरबाबा.काम)। राज्य शासन ने मंगलवार को आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये है। रतलाम के डीआईजी गौरव राजपूत का तबादला कर उनके स्थान पर सुश्री रूचि वर्धन मिश्र को डीआईजी बनाया है। गौरव राजपूत को भोपाल भेजा गया । देखें सूची-

Read More

रतलाम,31 मार्च (खबरबाबा. काम)। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूरी का माल में एक परिवार ने चाय की पत्ती के साथ भूल से कीटनाशक पावडर डालकर चाय बना ली और उसे पी ली। इससे दो बच्चों सहित आठ लोग बीमार हो गए। उन्हें रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। दो बच्चों सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मकना खराड़ी पिता हुकजी खराड़ी निवासी ग्राम भूरी का माल के घर पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी 60 वर्षीय…

Read More

इंदौर,31मार्च2020/ देश में कोरोना वायरस की वजह से मौंतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को 49 वर्षीय महिला की मौत भी इसी संक्रमण की वजह से हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मध्यप्रदेश का इंदौर शहर राज्य में कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 17 नए मामलों का पता चला है। इसी के साथ सिर्फ इंदौर शहर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Read More