- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
Author: Samagra
ज्योतिष,31मार्च2020/देवगुरु बृहस्पति ने 30 मार्च को धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया है. गुरु अब अगले 91 दिन यानी 30 जून 2020 तक मकर राशि में ही रहने वाले हैं. यह समय आपके जीवन में बहुत प्रभावशाली रहेगा. मकर राशि में अब जो युति चल रही है वो मंगल शनि की है. गुरु की दृष्टि अमृत दृष्टि मानी जाती है. आइए आपको बताते हैं गुरु के इस गोचर से आपकी राशि पर कैसे प्रभाव होगा. मेष- इस समय आपके निर्णय बहुत सटीक बैठेंगे. आप में कुछ लोगों के लिए व्यवसाय या नौकरी में बदलाव का समय आ रहा है.…
रतलाम 31 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने एवं निदानात्मक उपायों को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिनियम की धारा 26 (2) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा है कि जो भी गरीब, निराश्रित एवं प्रवासी श्रमिक जिस भी जगह पर रह रहे हैं, उनके भोजन एवं रहने की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में संबंधित नगरीय निकायों द्वारा की जाएगी। उक्त व्यवस्थाओं के लिए संबंधित निकाय अपनी निधि, पंत्र परमेश्वर की राशि तथा तदर्थ समिति के फण्ड का उपयोग कर सकेंगे। इस कार्य हेतु यथासंभव समाजसेवियों, दानदाताओं का भी सहयोग…
रतलाम 31 मार्च 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान यदि आपके जिलों में पैदल चलते हुए मजदूर आते हैं तो उनके लिए भोजन, रुकने तथा वाहन की व्यवस्था करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से सभी कलेक्टर को दिए। बीसी में मुख्यमंत्री द्वारा जिलों में कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर और कलेक्टर से उनके जिलों संभाग की जानकारी प्राप्त की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा…
रतलाम 31 मार्च 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने समस्त व्यावसायिक बैंकों (लघु वित्तीय बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं लोकल एरिया बैंक सहित) सभी प्राथमिक (अर्बन) को-आपरेटिव बैंक, सभी अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाओं एवं सभी नान बैंकिंग वित्तीय कम्पनियों (हाउसिंग फायनेंस सहित) को कोविद-19 के अन्तर्गत रेगुलेटरी पैकेज जारी करते हुए निर्देश दिए हैं एवं तीन माह तक 1 मार्च से 31 मई तक सभी देय मासिक किश्तों पर ऋण स्थगन (मारेटोरियम) की स्वीकृति प्रदान की जाकर आगामी किश्ते, ब्याज की वसूली आदि तीन माह के पुनर्भुगतान हेतु आगे बढाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत रतलाम जिले में…
रतलाम-जावरा(खबरबाबा.काम)/ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच दूरदराज व अन्य प्रदेशों के रहने वाले के लोगों की कठिनाइयों का निराकरण भी सुनिश्चित होना चाहिए। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के इस आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम, मंदसौर ,नीमच के प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए हैं कि सीमा क्षेत्रों में फंसे लोगों की कठिनाइयों का निराकरण किया जावे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय जावरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का अवलोकन करते…
नई दिल्ली, 30मार्च2020/भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1173 हो गई है और इसमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है. मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच एक अच्छी खबर आई है. कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 100 को पार कर गया है. अब तक 110 मरीजों का रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है. इसमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुछ क्वारनटीन हैं. कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक 215 पॉजिटिव केस आ चुके हैं. इसमें से आठ लोगों की मौत भी हो चुकी…
रतलाम,30मार्च2020/ कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा बतौर रतलाम में किए गए लॉक डाउन का नगरवासी पूरी तरह से पालन कर रहे है। जिला और पुलिस प्रशासन से भी लॉक डाउन के पालन की अपील लगातार कर रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिला कलेक्टर रुचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी लगातार मानिटरिंग कर हर स्थिति का जायजा ले रहा है। कलेक्टर और एस,.पी. शहर के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी लॉक डाउन के दौरान सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दी जा रही छूट…
रतलाम,30 मार्च(खबरबाबा.काम)/जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि कल दिनांक 31 मार्च मंगलवार को जिले में संपूर्ण रूप से लॉक डाउन रहेगा. कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि केवल मेडिकल की चिन्हित दुकाने एवं सांची की दुग्ध की होम डिलीवरी व घर-घर दूध बांटने वाले अनुमत रहेंगे. इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के दुकाने व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.खाने के पैकेट केवल शासन स्तर से ही बांटे जाएंगे. अन्य सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं के माध्यम से बांटे जाने वाले पैकेट शासन स्तर से बांटे जायेंगे.यह व्यवस्था केवल 31 मार्च 2020 मंगलवार को रहेगी.
इंदौर,30मार्च2020/ कोरोना वायरस महामारी का रूप लेकर कई देशों में फैल चुका है। भारत में इससे संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा इटली में देखने को मिला है। भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने 22 मार्च से 21 दिन के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही दिखा रहे हैं। जिसका नतीजा ये है कि दिन प्रतिदिन इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश भर में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडराने लगा है। इसी वजह से मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा रुख…
भोपाल,30मार्च2020/ राज्य शासन द्वारा कोविद-19 के संभावित मरीजों की मानिटरिंग के लिए ‘सार्थक’ नामक मोबाइल एप विकसित किया गया है। स्वास्थ्य आयुक्त श्री प्रतीक हजेला ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है कि क्योरेंटाइन किए गए सभी संभावित मरीज और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इस एप पर रजिस्टर कर उनकी प्रतिदिन मानिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मैप आईटी द्वारा विकसित इस एप में होम क्योरेंटाइन व्यक्ति की यूजर आई.डी. बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एप से व्यक्ति की जियो मैपिंग होगी और उसकी गतिविधियाँ भी चिन्हित की जा सकेंगी। प्रभावित व्यक्तियों की हेल्थ रिपोर्टिंग भी सार्थक एप से सुनिश्चित की…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
