Author: Samagra

रतलाम 29मार्च 2020(खबरबाबा.काम)/ प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने विद्यार्थियों के पालकों से अपेक्षा की है कि अध्ययन की निरंतरता की दृष्टि से  वे लॉक डाउन अवधि में विद्यार्थियों को घर पर नियमित अध्ययन करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पालक सुनिश्चित करें कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी अपनी हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तक से प्रतिदिन कम से कम 1 पेज पढ़ें और 1 पेज लिखें। कक्षा 1 से 3  तक के विद्यार्थी स्लेट पर और 4 से 12  तक के विद्यार्थी पुरानी कॉपियों में लेखन कार्य कर सकते हैं। इस दौरान कक्षा 3 से 5  तक के विद्यार्थी 15 तक के पहाड़े दुहरायें और याद करें। इसी प्रकार कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी न्यूनतम 20 तक के पहाड़े कंठस्थ करें। प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी…

Read More

रतलाम 29 मार्च 2020(खबरबाबा.काम)/ प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरोना के संक्रमण से संभावित व्यक्तियों की सतत स्वास्थ्य निगरानी के लिये सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट स्थापित की जा रही है। श्रीमती डॉ. गोविल ने कहा है कि टेली मेडिसिन का दायित्व होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों, जिनमें संक्रमित होने की संभावना अधिक है, उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी करना है। उन्होंने कहा कि होम क्वरेंटाइन व्यक्तियों को चिन्हित करते समय ही उन्हें जिला अस्पताल में स्थापित टेली मेडिसिन यूनिट…

Read More

रतलाम 28 मार्च 2020/शहर के सभी क्षेत्रो मे गेहूं व्यापारियों को चिन्हित कर घर पहुंच सेवा प्रारम्भ की गई है जिसमें नगर के आठ व्यापारियों तथा 4 लोडिंग वाहन को शामिल किया गया है। घर पहुंच सेवा प्राप्त  करने हेतु उपभोक्ताओं को शाम 4.00 से 7.00 बजे तक एक दिन पूर्व वेण्डर, डिस्ट्रीब्यूटर के मोबाइल नम्बर, व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर बुक करना होगा। अगले दिवस उपभोक्ता को लाकडाउन अवधि में प्रातः 7.00 से 11.00 बजे तक घर पहुंच सेवा दी जाएगी।

Read More

रतलाम-जावरा,28 मार्च(खबरबाबा.काम) /कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं का जायजा शनिवार को भी जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय ने लिया । कंट्रोल रूम पर पहुंच कर अनुविभागीय अधिकारी राहुल घोटे के साथ गरीब परिवारों को दिए जा रहे हैं राशन व भोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। फिर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र से बाहर जाने वाले और आने वाले लोगों के परिवहन की व्यवस्था का अवलोकन किया । विधायक डॉ पांडेय ने पिपलोदा उपस्वास्थ्य केंद्र पहुच कर स्वयं की थर्मल स्केनिंग करवाते हुए केंद्र पर उपस्थित डॉक्टर…

Read More

रतलाम,28 मार्च(खबरबाबा.काम)। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रतलाम में जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। रतलाम मेडिकल कॉलेज में आईसोलेशन के ४० व क्वारेंटाईन के ५० बेड तैयार कर सभी आवश्यक संशाधन जुटाए गए हैं। शनिवार को विधायक चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज का दौरा कर इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। श्री काश्यप ने मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन, क्वारेंटाईन वार्ड का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि प्रबंधन द्वारा इन वार्डों के साथ सेण्ट्रल…

Read More

रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिला प्रशासन रतलाम द्वारा पहल करके लॉक डाउन में फंसे मजदूरों तथा अन्य व्यक्तियों को उनके घरों तक पहुंचा जा रहा है . शनिवार को सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर 650 ऐसे व्यक्तियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों से रवाना किया गया ,जो वर्तमान में रतलाम में रह रहे थे, और अपने घर जाना चाहते थे. इसके लिए 12 बसों की व्यवस्था की गई थी .कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी बस स्टैंड पर खड़े रहकर तमाम कार्रवाई का जायजा ले रहे थे. रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह 9:00 से 10:30 के बीच 12…

Read More

नई दिल्ली, 28मार्च2020/कोरोना वायरस इटली और स्पेन में तो कहर बरपाने के बाद अब अमेरिका में विनाशक बन गया है. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 345 लोगों की मौत हो गई है, जबकि यहां 18000 नये मामले सामने आए हैं. इस लिहाज से अमेरिका में हर मिनट में लगभग 13 कोरोना के नये मरीज सामने आ रहे हैं. इसी के साथ अमेरिका में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 100000 पार कर गई है. इसी के साथ ही अमेरिका ने कोरोना केस के मामले में चीन, इटली और स्पेन को पीछे छोड़…

Read More

भोपाल,28 मार्च2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वाणिज्यिक कर (आबकारी) अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पूरेप्रदेश में सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें तत्काल प्रभाव से बंद कराई जायें। उन्होंने कहा है कि कोई भी शराब दुकान खुली पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

Read More

रतलाम 28 मार्च 2020/ जनपद पंचायत रतलाम की 95 ग्राम पंचायतों में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की रोकथाम हेतु सेनेटराईज करने हेतु दवाई का वितरण जनपद पंचायत से किया गया। ग्राम पंचायतो के सचिवों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों, ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाडी भवन, उचित मूल्य की दुकान, दुग्ध डेयरी तथा सार्वजनिक पेयजल (हैण्डपम्प) पर उक्त दवाई का छिडकाव करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिवों को यह भी निर्देश दिए गए कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सतत् निगरानी रखे एवं किसी भी प्रकार की घटना की सूचना कंट्रोल रुम के…

Read More