Author: Samagra

रतलाम 27 मार्च(खबरबाबा.काम)। कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग में 21 दिन के लॉक डाउन को देखते हुए बिजली के बिलों और नगर निगम के करो को जमा करने वाले उपभोक्ताओं को राज्य शासन ने राहत दी है। अब नगर निगम के टैक्स 15 अप्रैल तक और घरेलु कनेक्शन के बिजली बिल 14 अप्रैल तक जमा करने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर 21 दिनों के लॉक डाउन को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर बिजली कंपनी और नगर निगम उपभोक्ताओं की परेशानी…

Read More

नई दिल्ली, 26मार्च2020/देश भर में महामारी कोरोना वायरस के जारी कहर के बीच गुरुवार को थोड़ी राहत देने वाली खबर आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

Read More

रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)/ लाकडाउन के चलते 27 मार्च शुक्रवार से रतलाम जिले में दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.ऐसा लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है. एसपी गौरव तिवारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए 21 दिन का लाकडाउन किया गया है .लेकिन देखने में आ रहा है कि इसके बावजूद भी कई लोग दुपहिया और चार पहिया वाहनों पर आवश्यक सामान लेने के नाम पर घूम रहे हैं. लाकडाउन में ढील की अवधि के दौरान एक घर से सिर्फ एक…

Read More

नई दिल्ली, 26मार्च2020/कोरोना की मार झेल रहे गरीबों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1 लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही कोरोना वॉरियर्स के लिए 50 लाख रुपये के मेडिकल इंश्योरेंस का भी सरकार ने ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि कोरोना से जंग लड़ रही आशा कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कर्मचारियों, मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर का ऐलान किया जाता है. इसका फायदा 20 लाख मेडिकल स्टाफ और कोरोना वॉरियर्स को…

Read More

नई दिल्ली, 26मार्च2020/कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. इस लॉकडाउन की वजह से देश की इकोनॉमी को बड़ा नुकसान होने की आशंका जाहिर की जा रही है. इस बीच, सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी राहत दी है. उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को 1.70 लाख करोड़ की मदद की जाएगी. – पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव कर नॉन रिफंडेबल एडवांस 75 फीसदी जमा रकम या तीन महीने के वेतन केे निकालने की सुविधा दी जाएगी. 100 तक कर्मचारियों वाले संगठन जिनके 90 फीसदी का हिस्सा…

Read More

रतलाम,26मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोनावायरस से बचाव के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले 36 मेडिकल मोबाइल यूनिट बनाई गई है. यह यूनिट अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में आवश्यकता अनुसार घरों तक दवाई आदि वितरण करवाएगी. आवश्यकता होने पर मोबाइल यूनिट में सम्मिलित डॉक्टर घर तक भी जाकर विजिट करेगा. प्रत्येक मोबाइल यूनिट में एक डॉक्टर 2 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा एक जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित है .कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा गुरुवार को मोबाइल यूनिट में सम्मिलित अधिकारियों कर्मचारियों को उनके कार्य के बारे में जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए.

Read More

रतलाम 26 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिले में लॉक डाउन के दौरान रतलाम शहर में डोर-टू-डोर किराना सामग्री उपलब्ध कराने का प्रबंधन किया जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित किया जा सके। किराना दुकानों पर भीड़ एकत्र नहीं हो, इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा व्यवसायियों की एक बैठक ली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक तथा जिला खाद्य अधिकारी श्री विवेक सक्सेना भी उपस्थित थे। बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त बैठक में भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा गया।

Read More

भोपाल,25मार्च2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आयुक्तों, आई.जी., जिला कलेक्टरों, एस.पी., सीएमएचओ, नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका, सीएमओ से कोरोना वायरस की रोकथाम और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिन के देशव्यापी लाकडाउन के आह्वान के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति और इससे प्रभावित वर्गों के लिये सहायता पैकेज की देने की बात की । उन्होंने कहा कि प्रदेश के 46 लाख पेंशनर्स को 600 रु. प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत रुपए 275 करोड़ प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है।…

Read More

रतलाम 25 मार्च 2020/ जिले में वायरस से बचाव के दृष्टिगत लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और निर्धनों की भोजन सामग्री हेतु दानदाता आगे आ रहे हैं। इस क्रम में विधायक शहर श्री चेतन काश्यप के चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा 21 लाख रुपए की मदद दी जा रही है। इसके अलावा अन्य दानदाता भी निरंतर मदद कर रहे हैं जो नगद राशि और भोजन सामग्री दोनों ही स्वरूप में हो रही है। नगद राशि का उपयोग भी भोजन सामग्री हेतु किया जा रहा है। जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री में दानदाता गुणवत्ता का ध्यान रखें कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले में लागू लॉक डाउन…

Read More

रतलाम,25 मार्च (खबरबाबा. काम)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से मिली खबरों के मुताबिक सिमलावदा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई,वहीं दो महिलाएं झुलस गई। दूसरी ओर आदिवासी अंचल सरवन में एक विवाहिता ने पेड से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार,समीपस्थ ग्राम सिमलावदा में एक ही परिवार की तीन महिलाएं खेत से लहसुन काट कर घर लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आसमानी बिजली गिरी और इससे मधुबाई पति अशोक लोढा 35 की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ चल रही निर्मला पति जीतेन्द्र 30 और उसकी सास…

Read More