- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
Author: Samagra
नई दिल्ली, 24मार्च2020/कोरोना को लेकर लोगों और कारोबार जगत को राहत देने के लिए सरकार जल्द ही राहत पैकज देगी. सरकार ने सभी टैक्स संबंधी मसलों के अनुपालन के लिए समय 31 मार्च से बढ़ाकर जून अंत तक कर दिया है. आधार—पैन लिंक का समय भी बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है. वित्त वर्ष 2018—19 के लिए आईटी रिटर्न की सीमा बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है. इस पर ब्याज दर में भी कमी की गई है. जीएसटी फाइलिंग डेट को भी…
भोपाल,24मार्च2020/ शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है. सीएम शिवराज के खास अफसरों में शामिल इकबाल सिंह बैंस को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है.वह वर्तमान में राजस्व मंडल के अध्यक्ष थे .श्री बैस वर्तमान मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी की जगह लेंगे.जिन्हें हाल ही में कमलनाथ सरकार में मुख्य सचिव बनाया गया था. सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में प्रशासनिक व्यवस्था में जिला स्तर तक और बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मध्य प्रदेश को एक हफ्ते में तीसरा मुख्य सचिव मिल रहा है.…
भोपाल,24मार्च2020/ मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। इस दौरान एक भी कांग्रेस विधायक सदन में मौजूद नहीं था। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया. सोमवार देर रात को ही शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए शिवराज सरकार को 104 के आंकड़े की जरूरत थी. लेकिन बीजेपी ने 112 विधायकों का समर्थन साबित किया.…
नई दिल्ली, 24मार्च2020/देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आज शाम को 8 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे. इससे पहले 19 मार्च को पीएम ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 500 के पार हो चुकी है और अबतक 10 मौत हो गई हैं. ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया…
रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)/ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं।लेकिन कई लोगों द्वारा लाकडाउन में जारी प्रतिबंधों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके बाद अब पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ आज से कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस ने एक नमकीन व्यवसाई के खिलाफ प्रतिबंध तोड़कर दुकान खोलने पर प्रकरण भी दर्ज किया है ,वहीं अब अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वाले लोग खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई शुरू करने जा रही है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि लाकडाउन में सभी प्रकार की दुकानों व…
भोपाल,24मार्च2020/ मध्य प्रदेश की सत्ता पर चौथी बार विराजमान होने के साथ शिवराज सिंह चौहान सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जो 24 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा. सत्र के पहले दिन शिवराज सिंह चौहान सदन में बहुमत साबित करेंगे और इस दौरान साल 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा. मध्य प्रदेश में नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आज मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होगा. विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के…
भोपाल,24मार्च2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजभवन से सीधे मंत्रालय पहुंचे और कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किए जा रहे बचाव और उपचार के उपायों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जबलपुर और भोपाल में कोरोना वायरस के प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए पूरी तरह लॉकडाउन करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिर्फ अत्यावश्यक वस्तुएं और सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। इन जिलों के शहरी क्षेत्र में पूरी तरह कर्फ्यू की स्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कड़ा कदम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की दृष्टि से…
भोपाल,24मार्च2020/ प्रदेश में कोविद-19 महामारी से निपटने के लिये तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ‘अपॉइन्टमेंट हेल्थ ऑफिसर इन इमरजेंसी’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर के अनुमोदन से कर सकेंगे। जिला स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वीकृत रिक्त पदों पर आवश्यकता अनुसार स्टाफ नर्स/पैरामेडिकल स्टाफ/चिकित्सक आदि को अस्थायी रूप से तीन माह के लिये नियोजित किया जा सकेगा। शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी पंजीयन आदि व्यवस्था प्रतिबंधित किये जाने से मुक्त हुए स्वास्थ्य कर्मियों को भी अस्थायी रूप नियोजित किया जा सकेगा।…
नई दिल्ली, 23मार्च2020/देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच देश के 30 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. इसके तहत देश के 548 जिलों में लॉकडाउन रहेगा. बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में 499 पहुंच चुकी है. इसके साथ ही 10 लोगों की भारत में कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है. (साभार-आज तक)
भोपाल,23मार्च2020/ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार रात को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लाल जी टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। शिवराज सिंह इससे पहले साल 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहे। वे लगातार तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान के शपथ लेने पर मै उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही उम्मीद करता है कि कांग्रेस सरकार द्वारा विगत 15 माह…
News
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
