Author: Samagra

रतलाम 23 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती निशी बालासिंह 73899 21999 को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी तथा 4 सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी बनाया है उनमें उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. अनिल कुमार राणा सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे तथा प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इसी तरह उपसंचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया सहायक नोडल अधिकारी दोपहर 12.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री एस.एस. चौहान सहायक नोडल अधिकारी सायं 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक तथा उपसंचालक उद्यानिकी श्री कनेल सहायक…

Read More

रतलाम,22मार्च2020/ रविवार की सुबह 7 बजे जनता कर्फ्यू के दौरान पूरा भारत कोरोना से अपनी सुरक्षा की तैयारी में लगा था , वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वंयसेवक कर्फ्यू से होने वाली समस्याओं से निपटने की तैयारी में लग गए थे। जनता कर्फ्यू की पूर्व संध्या शनिवार की रात्रि में गरीब बस्तियों व कालिका माता क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को जरूरी उपयोगी सामान व भोजन पैकेट बाँटने का अभियान शुरू किया । जिला प्रचार प्रमुख विवेक जायसवाल ने बताया कि रविवार के दिन जनता कर्फ्यू में स्वयंसेवको ने मास्क का उपयोग कर पूर्ण सावधानी रख कर लगभग 250 से अधिक…

Read More

रतलाम,22मार्च(खबरबाबा.काम)/ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए अब रतलाम जिले को भी कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तत्काल प्रभाव से टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया है. इसके तहत जिले में कई तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं. कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी के रूप में चिन्हित किया गया है और मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 50 के अंतर्गत संपूर्ण मध्यप्रदेश राज्य के लिए संक्रामक रोग घोषित किया है. विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे जंक्शन एवं राजस्थान के 3 जिलों…

Read More

रतलाम,22मार्च2020/ नगर के नागरिकों को सूचित किया जाता है, ऊपरोक्त सांची पार्लर के संचालकों के मोबाइल नंबर है, यदि आपको दूध की आवश्यकता है इन नंबर पर कांटेक्ट करें, दूध आपके घर भेज दिया जावेगा। आप इस हेतु घर से बाहर न निकले, घर रहे,स्वस्थ एवम सुरक्षित रहे। रतलाम ज़िला प्रशासन

Read More

रतलाम,22मार्च(खबरबाबा.काम)/ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान का पूरे देश सहित रतलाम में भी पूरा असर देखने को मिला. पीएम के आह्वान पर शाम 5:00 बजते ही आमजन ने शहर में पूरे उत्साह के साथ थालियां और तालियां बजाकर इस मुश्किल घड़ी में भी लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे वीरों का आभार प्रदर्शन किय. सरकारी गाड़ियों ने भी 5 बजते ही सायरन बजाए. हालांकि लोकहित और जनस्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनता का शो का समय बड़ा कर सोमवार सुबह 6:00 बजे…

Read More

भोपाल,22मार्च2020/ कार्यवाहक मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में पर्याप्त सतर्कता रखी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में आवश्यकता अनुसार तब तक सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करते हुए कंप्लीट शटडाउन रखा जाए जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ जाती है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि वे स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके अपने घरों में रहें, सामाजिक समारोहों का आयोजन न करें तथा यात्राएँ न करें ताकि कोरोना वायरस की…

Read More

नई दिल्ली, 22मार्च2020/छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा हमला हुआ है. सुकमा में हुए नक्सली हमले में 17 जवान शहीद हो गए जबकि 14 घायल हैं. डीबीआरजी- STF के जवानों को पहली बार इतना बड़ा नुकसान हुआ है. शनिवार को हुए इस नक्सली मुठभेड़ में 17 जवानों के शहीद होने की खबर है. शहीद होने वाले जवानों में STF और DRG के जवान शामिल हैं. इस घटना में 14 जवान घायल हैं जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है. बस्तर के इतिहास में पहली बार डीआरजी यानी कि डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड के जवानों को इतना बड़ा नुकसान हुआ…

Read More

रतलाम,22मार्च2020/ जनता के स्वास्थ्य लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनता कर्फ्यू की अवधि बढ़ाते हुए 23 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक पूरे जिले में कर्फ्यू लागू रहेगा. कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आमजन से अपील की है कि अपने प्रतिष्ठान बंद रखें सुबह 6:00 बजे तक अपने घरों में ही रहे कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई है इसलिए 22 मार्च की रात्रि 9:00 बजे बाद भी अपने घरों से बाहर नहीं निकले.

Read More

नई दिल्ली, 22मार्च2020/कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेल ने बड़ा फैसला लिया है. इंडियन रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है. रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा. रेलवे की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि रद्द ट्रेनों की सूची में कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं. हालांकि आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं. बहहाल,…

Read More

रतलाम,22 मार्च2020। दुनिया भर में कोरोना महामारी के चलते देश संकट के दौर से गुजर रहा है। इस संकट से उबरने और कोरोना वायरस से बचाव के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। देश-प्रदेश के साथ शहरवासी जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर स्वयं को सुरक्षित करे। यह आव्हान विधायक चेतन्य काश्यप ने किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आव्हान का मकसद महामारी के संक्रमण रोकने के लिए मानव संपर्क में कमी लाना है। इससे देश को सुरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के आव्हान अनुसार प्रत्येक नागरिक से जनता कर्फ्यू का…

Read More