इंदौर, 14जनवरी2020/सोमवार को इंदौर में एक अनूठा एवं मौज मस्ती से भरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का नाम था पुलिस मीडिया संवाद 2020।
यहाँ बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में पुलिस के आला अधिकारियों और इंदौर की मीडिया के बीच सार्थक संवाद तो हुआ ही , साथ ही वहाँ गीत संगीत और नृत्य की ऐसी महफ़िल सजी जो वर्षों तक याद रहेगी । इस महफ़िल के दो प्रमुख सूत्रधार रहे पहले डॉ . प्रशांत चौबे और दूसरे शैलेंद्रसिंह चौहान। इन्होंने बारी बारी से गीत प्रस्तुत करने मीडियाकर्मियों को बुलाया ही , साथ में डांस भी किया , यह कार्यक्रम तब और परवान चढ़ा जब डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने अपने सधे हुए कंठ से ये नयन डरे डरे गीत की सुरीली प्रस्तुति दी । इतना ही नहीं डॉ प्रशांत चौबे जब मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है इस गीत को गाते हुए थिरके,तो बाकि युवा पुलिस अधिकारी भी अपने आप को नहीं रोक पाए और जम कर , खुलकर नाचे ।
गीत संगीत में तब्दील हुए इस पुलिस मीडिया संवाद 2020 कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सुस्वादु स्नेह भोज का लुत्फ उठाया।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
