रतलाम,2नवम्बर(खबरबाबा.काम)। भाजपा में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से समर्थकों में जश्न का माहौल है ।उम्मीदवारों के निवास स्थान पर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई है, वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज को दावेदारों ने अपनी नाराजगी का इजहार करना भी शुरू कर दिया है। रतलाम ग्रामीण से एक महिला नेत्री द्वारा जहां इस्तीफे दिए जाने की खबर है वही जावरा विधानसभा से एक दावेदार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है ।
रतलाम शहर से एक बार फिर मौजूदा विधायक चेतन्य काश्यप को टिकट मिलने के बाद भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे ।ढोल धमाकों के बीच समर्थकों ने टिकट मिलने पर कश्यप को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत भी किया।

इधर जावरा में भी टिकट मिलने के बाद मौजूदा विधायक डॉक्टर राजेन्द्र पांडे के यहां भी समर्थकों की भीड़ उमड़ी ।यहां भी डॉ. राजेंद्र पांडे का स्वागत किया गया। जावरा विधायक लगातार चौथी बार चुनाव लड़ेंगे । इधर रतलाम ग्रामीण, आलोट, सैलाना उम्मीदवार के समर्थकों ने भी खुशियां मनाई है।
टिकट नहीं मिलने पर सामने आए असंतुष्ट
जिले में भाजपा ने पांच में से 2 विधायकों के टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा है ।सब की नजर इस और भी है कि जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उनका क्या रुख रहता है ।वहीं जिले की पांचों विधानसभाओं में टिकट के दावेदार पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हैं या अपनी नाराजगी जाहिर करते है इस बात पर भी सभी की निगाहें हैं। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची घोषित करने के पूर्व ही असंतुष्ट को साधने के प्रयास शुरू कर दिए है।
इधर भाजपा की पहली सूची जारी होने के साथ ही बगावत भी आरंभ हो गई है। रतलाम जिले की पांचो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा की जिला मंत्री पूनम सोलंकी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिपलोदा नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। पूनम सोलंकी रतलाम ग्रामीण से और श्याम बिहारी पटेल जावरा सीट के लिए भाजपा से उम्मीदवारी की मांग कर रहे थे। पटेल फिलहाल टिकिट के प्रयास में दिल्ली में ही डटे हुए है। उन्होंने फोन पर मीडियाकर्मियों को निर्दलीय चुनाव लड़ने की जानकारी दी। इसके अलावा श्रीमती पूनम सोलंकी ने टिकिट की घोषणा सार्वजनिक होने के महज 1 घंटे के भीतर ही इस्तीफा टाइप करवा कर उसे जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान को भिजवा दिया।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
