Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य-स्तरीय समिति गठित होगी,ऋण माफी समस्याओं के लिए जिला-स्तर पर अपील कमेटी बनेगी ,मुख्यमंत्री कमलनाथ की भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधि से चर्चा के बाद भारतीय किसान मजदूर महासंघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की
All News

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य-स्तरीय समिति गठित होगी,ऋण माफी समस्याओं के लिए जिला-स्तर पर अपील कमेटी बनेगी ,मुख्यमंत्री कमलनाथ की भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधि से चर्चा के बाद भारतीय किसान मजदूर महासंघ ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की

SamagraBy SamagraMay 29, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

भोपाल,29मई। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य-स्तरीय समिति का गठन करने की घोषणा की है। यह समिति सरकार और किसानों के बीच समन्वय का काम करेगी। उन्होंने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अमल की समस्याओं के समाधान के लिए जिला-स्तर पर अपील कमेटी भी गठित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज समन्वय भवन में भारतीय किसान मजदूर महासंघ के सभी 50 जिलों से आए किसान प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद की। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद भारतीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव नारायण पटेल ने 1 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। बैठक में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने किसान प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 65 प्रतिशत आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या का समाधान त्वरित गति से तत्परता के साथ हो। उन्होंने कहा कि शासन का मानना है कि जब तक कृषि क्षेत्र में खुशहाली नहीं होगी तब तक हम प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को मजबूत नहीं बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही प्रदेश की तरक्की संभव है। प्रदेश में व्यवसाय विशेषकर छोटे-छोटे व्यवसाय कृषि पर आधारित हैं। किसान कर्ज मुक्त रहे और उनकी क्रय शक्ति बढ़े, इस दिशा में ऋण माफी हमारा पहला कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण माफी को लेकर कुप्रचार किया गया लेकिन हम उसकी परवाह नहीं करते। हमारी चिंता यह है कि किसानों की ऋण माफी वचन पत्र के मुताबिक हो और हर पात्र किसान को इसका लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण माफी की प्रक्रिया में जो व्यवहारिक कठिनाइयाँ आई हैं और किसानों के बीच इसको लेकर जो भ्रम हैं, उसे दूर करने के लिए शासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसान ऋण माफी में जिन किसानों को दिक्कत महसूस हो रही है वे कृषि मंत्री को अपनी समस्या, सुझाव और उसके समाधान संबंधी जानकारी दे दें, सरकार के स्तर पर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में ‘कर्ज में किसान का जन्म होता है और कर्ज में ही उसकी मृत्यु’ की धारणा को मिटा देना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने सब्जी, फल और दूध उत्पादक किसानों की समस्याओं के समाधान में विशेष दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर एक अलग से बैठक होगी जिसमें वे स्वयं उपस्थित रहकर फल, सब्जी और दूध उत्पादक किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण माफी की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उल्लेखनीय पहल सरकार ने यह की है कि जिन किसानों का दो लाख से अधिक फसल ऋण है उसमें दो लाख तक का ऋण तो सरकार की योजना के तहत माफ होगा। शेष ऋण राशि का 50 प्रतिशत अगर किसान जमा करता है तो उसका बाकी का 50 प्रतिशत ऋण माफ हो जाएगा। इस संबंध में सरकार की बैंकों से बात हो चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का है। इसमें सभी किसानों के साथ भारत सरकार के सहयोग की दरकार है।

भारतीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ किसानों से संवाद की पहल करने वाले पहले मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि जब श्री कमल नाथ केन्द्रीय मंत्री थे तो उन्होंने भारतीय किसानों के हितों में संरक्षण के लिए डब्ल्यू.टी.ओ. जैसे वैश्विक मंचों पर पूरी दृढ़ता के साथ लड़ाई लड़ी, जिससे गेहूँ, चना, कपास सहित कई उपजों का आयात तो रुका ही भारतीय किसानों की उपज का निर्यात भी संभव हो पाया। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी माँग बहुप्रतीक्षित है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देव नारायण पटेल ने किसानों के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के साथ हुई चर्चा को संवाद का सार्थक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि महासंघ की पहली प्राथमिकता चर्चा के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान है। इस दिशा में कमल नाथ सरकार ने जो पहल की है वह स्वागत योग्य है। चर्चा के बाद हमें यह विश्वास हुआ है कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर और संवेदनशील है। उन्होंने 1 जून से प्रस्तावित हड़ताल वापिस लेने की घोषणा भी की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन श्री एम. गोपाल रेड्डी, प्रमुख सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा सहकारिता श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव उद्योग एवं जनसंपर्क श्री राजेश राजौरा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविद्युत वितरण प्रणाली के मेन्‍टेनेन्‍स के लिये बनायें संभागवार लक्ष्य,ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने दिये निर्देश
Next Article कोई भी व्यक्ति अपने आप को कानून से ऊपर नहीं समझे,दबंगई दिखाने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा,कलेक्टर तथा एसपी ने बरबोदना एवं राकोदा में ग्रामीणों से चर्चा की
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद विप्लव…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026
Top Trending

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

By EditorApril 6, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

By EditorApril 6, 2026

इंदौर, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।लोकायुक्त संगठन इंदौर ने एसपी डॉ राजेश सहाय के…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.