रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। चोर गिरोह लगातार वारदातें कर पुलिस की चुस्ती पर सवाल उठा रहे है। वाहन हो या सुना मकान,दुकान और गोदाम,हर जगह चोर वारदात कर रहे है।
फार्म हाउस में चोरी
अज्ञात चोरो ने आलोट थाने के भाटिया फार्म हाउस को विगत रात निशाना बनाया। चोर गिरोह ने लाखाखेडी निवासी जुझारसिंह पिता नगजी मालवीय की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। चोरों ने फार्म हाउस से मोटर केबल, कापर वायर आदि सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
मंडी में सेंधमारी कर सोयाबीन चुराया
महू नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी में सीसीटीवी केमरे लगने के बाद भी अज्ञात चोर इनकी निगाहो पर पर्दा डालकर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। बीति रात अज्ञात चोरो ने कस्तुरबा नगर निवासी वैभव पिता श्रीपाल जैन के मंडी स्थित गोदाम को निशाना बनाया। चोर गिरोह ने गोदाम में सेंधमारी की ओर गोदाम में रखे 9 बोरी सोयाबीन चुरा ले गए। कल जब मंडी खुली तो मंडी के कर्मचारियों ने इसकी सूचना गोदाम संचालक श्री जैन को दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
आधार कार्ड से दान राशि चुराने वाला पकडया
बडावदा थाने के चापाखेडा फंटा स्थित गुंदीवाले बाबा की दरगाह पर अज्ञात बदमाशों ने दान पात्र का गल्ला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर संदिग्धों की पडताल की वहीं घटना स्थल पर एक आधार कार्ड मिला। जब संदिग्ध उमेदराम पिता उंकारलाल से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया। टीआई अभिनव शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आज कोर्ट पेश किया जाएगा।
उपरवाड़ा से बाईक चोरी
जिले में वाहन चोर गिरोह भी अपनी सक्रियता दिखा रहे है। अज्ञात चोरो ने बीति रात पिपलौदा थाने के उपरवाडा से अज्ञात बदमाश घर के सामने खडी एक बाईक को चुरा ले गए। पिपलौदा पुलिस के मुताबिक साबिर पिता रमजान खा के घर के बाहर बाईक क्रमांक एमपी 43 एमएच 234 को बाहर खडी थी। तभी अज्ञात बदमाश बाईक को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
