नई दिल्ली, 11अप्रैल2020/देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है. देश में अब तक 7000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. जिसमें पीएम मोदी मास्क पहने नजर आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर चर्चा की. इस दौरान पीएम मोदी ने मास्क पहना हुआ था. पीएम मोदी ने इस बैठक में गमछे को मास्क बनाकर पहना हुआ था और मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे थे.
पीएम मोदी का ये कदम उस संदेश के तौर पर लिया जा रहा है, जिसमें बार-बार ये कहा जा रहा है कि अगर किसी के पास क्लिनिकल मास्क या दूसरा कोई मास्क उपलब्ध न हो तो वे घर पर बना मास्क या किसी साफ कपड़े को ही मास्क के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ. पीएम मोदी और बीजेपी के वाराणसी जिलाध्यक्ष के बीच फोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी ने कहा था कि गमछे का इस्तेमाल मास्क के रूप में किया जा सकता है.
इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की है. साथ ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्यों से सुझाव भी मांगे. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वो आप सभी के लिए हर वक्त उपलब्ध हैं. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर प्रेजेंटेशन भी दी.
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में लॉकडाउन के बाद भी इजाफा देखने को मिला है. देश में अब तक कोरोना वायरस के मरीज 7 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं. वहीं 239 लोगों को अब तक कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो चुकी है.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
