रतलाम, 27 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। करीब 20 करोड़ की लागत वाली सिटी बसों के संचालन की योजना जुलाई-अगस्त माह तक धरातल पर उतर सकती है। शुक्रवार को सिटी बस संचालन के लिए बनाई गई रतलाम बस सर्विस लिमिटेड कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें हुए निर्णय के बाद बस संचालन के लिए आए टेंडर को अंतिम स्वीकृति के लिए एसएलटीसी भोपाल भेजा जा रहा है।
शुक्रवार को कलेक्टोरेट में बोर्ड मेम्बर की बैठक हुई।, जिसमें महापौर श्रीमती सुनिता यार्दे, एडीएम डां. कैलाश बुंदैला, निगम आयुक्त एस.के.सिंह, सीएसपी विवेकसिंह चौहान के अलावा निगम उपायुक्त संदेश शर्मा, नागेश वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बस संचालन की प्रक्रिया को गति देने की कार्रवाई की। सिटी बस संचालन के लिए बनाई गई रतलाम बस सर्विस लिमिटेड के चीफ आपरेटिंग आफीसर मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बस संचालन के लिए दो फर्मो के टेंडर प्राप्त हुए थे, जिसमें रतलाम की फर्म का टेंडर हो चुका है अब टेंडर की फाइनल स्वीकृति होना है, जिसके लिए उसे एसएलटीसी भेजा जा रहा है, वहां से स्वीकृति के बाद शहर में सिटी बसों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल शहर में दो क्लस्टर में बसों का संचालन होगा। जिसमें रतलाम शहर में डोसीगांव से मेडिकल कालेज और रेलवे स्टेशन से बाजना बस स्टैण्ड तक दो मिडी बसे संचालित होगी। इसके अलावा रतलाम से बाजना 2 बसे, रतलाम से नीमच 2 बसे, रतलाम से बड़वानी 2 बसे, रतलाम से अलीराजपुर दो बसे चलेगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो शहर में जुलाई माह के अंत तक सिटी बसों का संचालन शुरु हो जाएगा। बोर्ड की बैठक में बस संचालन से जुड़ी अन्य तकनीकि विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.