रतलाम(खबरबाबा.काम)। दिनदयाल नगर थाना क्षैत्र अंतर्गत टाटानगर में बुधवार दोपहर को अज्ञात बदमाश एक घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात टाटा नगर गली नम्बर सात निवासी रवि पिता रामलाल सोनी 55 वर्ष के यहंा हुई। श्री सोनी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बुधवार दोपहर करीब साढे बारह बजे भोजन करने गए थे। दोपहर ढाई बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो चोरी की जानकारी मिली। बदमाश घर की अलमारी को तोडकर उसके अंदर रखे साढे तीन किलों चांदी और 15 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। रवि सोनी ने चोरी की सूचना दिनदयाल नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इधर दिनदहाड़े हुई चोरी से क्षैत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
Trending
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
