रतलाम(खबरबाबा.काम)। गुरुवार-शुक्रवार की रात को नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। बदमशों ने कार में सवार होकर इंदौर जा रहे एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर उनसे नगदी राशि एवं आभूषण लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी अमितसिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को बदमाशों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार लूट की वारदात इंदौर के जवाहर मार्ग निवासी हाजी रमजान पठान 55 वर्ष और उनके परिवार के साथ हुई। हाजी रमजान, उनकी पत्नी सायनाबी और बेटी के साथ अजमेर गए थे। गुरुवार-शुक्रवार की रात को वे अजमेर से कार द्वारा इंदौर लौट रहे थे। रात करीब पौने दो बजे नामली थाना अंतर्गत बड़ौदा चौकी के पास मलेनी नदीं से कुछ मीटर की दूरी पर उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। कार की स्टेपनी बदलने के दौरान परिवार कार से उतर गया। फरियादी के अनुसार इसी दौरान मौके पर आधा दर्जन से अधिक बदमाश आए और उन्होंने आते ही हाजी रमजान और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश परिवार के लोगों के पास स्थित एक खेत में ले गए और उनसे मारपीट कर नगदी और महिलाओं द्वारा पहन रखे आभूषण लूट लिए। लूट की वारदात के बाद बदमाश खेत के रास्ते मौके से भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर नामली थाना प्रभारी आर.सी. कोली बल सहित मौके पर पहुंचे और बदमाश के भागने वाले संभावित रास्तों पर सर्चिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।28 हजार नगद और आभूषण ले गए बदमाशलूट की वारदात के मामले में नामली थाना पुलिस ने हाजी रमजान पठान की शिकायत पर सात के करीब अज्ञात बदमाशों के लिए धारा 394 एवं 395 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बदमाश फरियादी से 28 हजार रुपए नगद, सोने की चेन, कान की दो झुमकियां, कान की बाली , दो अंगुठी लूट कर ले गए। लूटी गई सामग्री की किमत एख लाख रुपए से अधिक है।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
