रतलाम-झाबुआ, 22 अप्रैल(खबरबाबा.काम)।लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24-रतलाम के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 22 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। नाम निर्देशन पत्र झाबुआ कलेक्टर न्यायालय के कक्ष क्रमांक 02 झाबुआ मे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लिये जा रहे है। प्रथम दिवस को एक भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया।
अभ्यर्थियो से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य आगामी 29 अप्रैल 2019 तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 30 अप्रैल 2019 को प्रातः 11.00 बजे शुरू की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की कार्यवाही 02 मई 2019को अपरान्ह 3.00 बजे तक की जाऐगी। 19 मई2019 को प्रातः 07.00 बजे से सायं 6.00 बजे के बीच मतदान होगा एवं मतगणना 23 मई2019 को संपन्न होगी।
रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 24-रतलाम द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन भी किया गया, जिसके अनुसार 24-रतलाम निर्वाचन क्षेत्र मे लोकसभा के सदस्य का निर्वाचन होना है। नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को या अनुविभागीय अधिकारी, झाबुआ सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) दिनांक 29 अप्रैल 2019 (सोमवार) के अपश्चात (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11बजे पूर्वान्ह और 3 बजे अपरान्ह के बीच कलेक्टर न्यायालय के कक्ष क्रमांक 02 झाबुआ मे परिदत्त किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप पूर्वोवत स्थान और समय पर अभिप्राप्त किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा कलेक्टर न्यायालय कक्ष क्रमांक 02 झाबुआ मे30 अप्रैल 2019 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ की जायेगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा जो अभ्यर्थी उसे परिदत्त करने के लिये लिखित मे प्राधिकृत किया गया हो, ऊपर विनिर्दिष्ट ऑफिसरो मे से किसी को उसके कार्यालय मे 02 मई 2019 (गुरूवार) को 3 बजे अपरान्ह के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।
Trending
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
