रतलाम(खबरबाबा.काम)।शहर के चप्पे-चप्पे पर अब पुलिस विभाग की तीसरी आंख नजर रखेगी.इसके लिए पुलिस विभाग शहर में 45 पाइंट पर 226 सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। केबल के जरिए ये कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। सोमवार को एसपी अमित सिंह ने कैमरे लगाने के कार्य का भूमिपूजन किया।
कालिकामाता मंदिर क्षैत्र से सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम का भूमिपूजन एसपी अमितसिंह , एएसपी डॉ राजेश सहाय ने गेंती चलाकर किया. इस दौरान कैमरे लगाने का कार्य करने वाली कंपनी हनीवेल के अधिकारी भी मौजद थे. एसपी ने इस दौरान कंपनी के अधिकारियो को हर हाल में होली के पहले काम पूरा करने के निर्देश भी दिए ।
शहर में कैमरे लगने का काम पूरा होने के बाद इससे कंट्रोल रूम से ही पुलिसकर्मी पूरे शहर की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। निर्धारित योजना के अनुसार इस साल जनवरी से काम शुरू होकर मई तक शहर में सीसीटीवी कैमरे लग जाने थे लेकिन निर्धारित मानक के अनुसार मॉनिटरिंग रूम व सर्वर रूम बनने में देरी होने के कारण प्रोजेक्ट छह महीने लेट हो गया। अब मार्च -2018 तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसपी अमित सिंह ने बताया शहर के प्रवेश मार्ग, चौराहों, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील व अधिक विवाद होने और चोरियां अधिक होने वाले 35 स्थान चिह्नित किए हैं। यहां 35 पीटी-जेड (पॉन टिट जूम), 111 फिक्स कैमरे व 80 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नाइजेशन) कैमरे लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस काम पर करीब 11 करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण का ठेका पुणे की हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड को मिला है।
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
