नई दिल्ली, 23मार्च । बिहार में एनडीए ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बीजेपी, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है. बिहार बीजेपी के बड़े चेहरे शाहनवाज हुसैन का टिकट इस बार कट गया है.
इसके अलावा बीजेपी ने पिछली बार नवादा से सांसद बने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मैदान में उतारा है. साथ ही बीजेपी ने प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया गया है. यह सीट जेडीयू के खाते में चली गई है. एनडीए ने सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, वह भी जेडीयू ने अपने कोटे से किशनगंज सीट से महमूद अशरफ को टिकट दिया है.
बीजेपी प्रत्याशी-
पूर्वी चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, शिवहर से रमा देवी, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से जनार्दन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से राज कुमार सिंह, बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे, सासाराम से छेदी पासवान, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को टिकट
जेडीयू प्रत्याशी-
बाल्मीकि नगर से वैद्यनाथ प्रसाद महतो, सीतामढ़ी से डॉ. बरूण कुमार, झंझारपुर से राम प्रीत मंडल, सुपौल दिलेश्वर कमैत, किशनगंज से महमूद अशरफ, कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार सुमन, सिवान से कविता सिंह, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरिधारी यादव, मुंगेर से राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, कराकट से महाबली सिंह, जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गया से विजय कुमार मांझी को टिकट
एलजेपी प्रत्याशी-
वैशाली से वीणा देवी, हाजीपुर से पशुपति पारस, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान, नवादा से चंदन कुमार, जमुई से चिराग कुमार पासवान को टिकट. खगड़िया सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं.
Trending
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
