रतलाम 9 अक्टूबर(खबरबाबा.काम) ।रतलाम जिले में चारों तरफ मतदाता जागरूकता का माहौल है। आज रतलाम जिला पंचायत परिसर से शहर के दिव्यांगजन भी मतदाता जागरूकता का नारा लेकर निकले।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा के साथ दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता की रैली निकाल कर मतदान करने का संदेश दिया। सभी दिव्यांग यह नारा लगा रहे थे कि “सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” । इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने दिव्यांगों की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन चेतना परिषद स्कूल में रैली का समापन हुआ इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत जिले में दिव्यांग जनों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रत्येक जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सभी दिव्यांग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करें। इस दौरान स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों तथा अन्य दिव्यांगों को ईवीएम तथा वीवीपट का उपयोग सिखाया गया।
Trending
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
