रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी सालगिरह पर रविवार को सेवा दिवस मनाया गया । सुबह कालिका माता मंदिर परिसर में श्रमदान का आयोजन किया गया । आयोजन में माता मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान करने महापौर सहित जनप्रतिनिधी और समाज सेवी पँहुचे । आयोजन में महापौर डॉ सुनीता यार्दे ने अपने आप को श्रमदान से पूरी तरह दूर ही रखा । आयोजन में पार्षद सहित अन्य हाथो में झाड़ू थामे श्रमदान करते नजर आये । लेकिन महापौर सिर्फ श्रमदान को लेकर दिशा निर्देश देती रही , इसी बीच फोटो सेशन हुआ और महापौर ने इति श्री कर रवाना हो गयी । एक तरफ देश के प्रधान मंत्री से लेकर तमाम जनप्रतिनिधी स्वच्छ भारत अभियान में स्वयं झाड़ू लगा कर स्वछ्ता के प्रति जागरूकता पैदा कर रहे है , शहर के प्रथम नागरिक श्रमदान से दूर हो कर सवालिया निशान ही लगा रही है जिसकी शहर में चर्चा है ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.