रतलाम 15 सितम्बर (खबरबाबा. काम) । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रीक मीडियाकर्मी सम्मिलित हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुषमा भदौरिया ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राष्ट्रीय पोषण आहार के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व सहायक संचालक अंकिता पंड्या द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुती दी गई तथा संभागीय समन्वयक द्वारा एमीनिया के महत्व को बताया गया।
कार्यशाला में मीडियाकर्मियों के लिये पोषण पर क्विज प्रश्नपत्र आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रश्न पत्र के विजयी प्रतियोगियों में प्रथम हरिवंश शर्मा, गोविन्द उपाध्याय अनिल पांचाल तथा नीरज बरमेचा द्वितीय तथा सुशील खरे तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें कलेक्टर द्वारा मि. न्यूट्रीशन के खिताब से सम्मानित किया गया। आयोजन के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों का अन्य मीडियाकर्मियों द्वारा भी जवाब दिया गया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। संचालन एहतेशाम अंसारी ने तथा आभार भावना अरोड़ा ने माना। कार्यक्रम के अन्त में शपथ ली गई।
Trending
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
