रतलाम 18 फरवरी(खबरबाबा.काम)। 22 फरवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नामली में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव मंगलवार सुबह रतलाम आएं। सर्किट हाउस पर प्रभारी मंत्री से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एसपी गौरव तिवारी ने मुलाकात की । इस दौरान सांसद कांतिलाल भी मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस से नामली पहुंचकर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम का स्थल निरीक्षण करेंगे। वे रतलाम शहर में स्थानीय कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। दोपहर 2:00 बजे रतलाम ग्रामीण में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री शाम 4:00 बजे जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लेंगे। वे शाम 6:00 बजे रतलाम से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
What's Hot
Previous Articleरतलाम नगर निगम के आयुक्त पदस्थ किए गए आईएएस सतीश कुमार.एस कार्यभार ग्रहण करने रतलाम पहुंचे, लेकिन……
Next Article राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के तबादले
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.