रतलाम,19फरवरी(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शोरूम पर कपड़े खरीदने आए तीन युवकों ने ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की। युवको ने पसंदीदा कपड़ों की खरीदी की, जिसका भुगतान ऑन लाइन किया। युवकों ने बकायदा ऑन लाइन पेमेंट का मैसेज भी भेजा। शोरूम वालों को धोखाधड़ी का पता उस समय चला जब कपड़े खरीदी के 38 हजार से ज्यादा रकम खाते में नहीं आई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
जानकारी के अनुसार खातीपुरा रहवासी नितेश पिता राधेश्याम सोलंकी ने पुलिस को बताया कि घटना 22 जनवरी की है। दोबत्ती स्थित एक कपड़ा शोरूम पर अज्ञात तीन युवक कपड़े की खरीदी को आए थे। तीनों ने शोरूम पर पसंदीदा कपड़ों की खरीदी की। फरियादी के मुताबिक तीनों ने शोरूम से 38 हजार 646 रुपए की खरीदी की, जिसका भुगतान ऑन लाइन किया गया। ग्राहक बनकर आए शातिर तीन लोगों ने तब बकायदा ऑन लाइन पेमेंट का मैसेज भी भेज दिया जिससे नितेश सोलंकी को भी भरोसा हो गया था कि कपड़ों की उक्त रकम खाते में आ गई और कथित तीन व्यक्ति भी शोरूम से कपड़े लेकर चल दिए। सोलंकी को धोखाधड़ी का पता तो तब चला जब देखा कि 22 जनवरी को शोरूम पर ऑन लाइन से किए गए 38 हजार 646 रुपए का भुगतान खाते में तो आए ही नहीं जबकि उसे बकायदा ऑन लाईन पेमेट का मैसेज भेजा गया था। अपने साथ हुए धोखे का आभास होते ही फरियादी थाने पहुंचा और कपड़े खरीदी को आए अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
Trending
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
