रतलाम,20सितम्बर(खबरबाबा.काम)। कार्यालयों की शिफ्टिंग के पूर्व महू रोड स्थित नए कलेक्टर भवन को रंगोली गुब्बारों और फूल मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया है ।आज नए भवन में पूजा और हवन का कार्यक्रम रखा गया है ,जिसके बाद विधिवत रूप से शिफ्टिंग का कार्य होगा। नए भवन में शिफ्टिंग को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी खासा उत्साह है।
ज्ञातव्य है की जिला कलेक्टर कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार होने के बाद अब शनिवार से यहां पर कलेक्टर सहित 21 अन्य कार्यालय लगना शुरू हो जाएंगे। दफ्तरों की शुरुआत के पहले गुरुवार को यहां पूजा-पाठ हो रही है। उसके बाद यहां पर अगले दो दिन तक सामान शिफ्ट करने का काम होगा, जिसके बाद शनिवार से कलेक्टर कार्यालय यहीं पर लगेगा।
गुरुवार को नए कलेक्ट्रेट भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया। अधिकारियों कर्मचारी सुबह जल्दी नए कलेक्ट्रेट भवन में पहुंच गए थे ।नए भवन को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है। सुबह करीब 10:00 बजे नए भवन में हवन शुरू हुआ ।जिसमें कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एडीएम जीतेंद्र चौहान, एसडीएम राहुल घोटे एवं अन्य अधिकारी बैठे हैं।











नए भवन में कलेक्टर के साथ ही यहां पर एडीएम, एसडीएम शहर, तहसील रतलाम शहर सहित 21 अन्य विभाग यहां शिफ्ट होंगे। नए भवन में शनिवार से कलेक्टर व अपर कलेक्टर, शहर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी यहां पर बैठने लगेंगे। पुराने कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम ग्रामीण व ग्रामीण तहसील सहित अन्य विभाग लगेंगे।
नए कलेक्टर कार्यालय के भवन में कलेक्टर कार्यालय के साथ एडीएम, शहर एसडीएम, एनआईसी, ई-गवर्नेंस, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, पेंशन कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण कार्यालय, भारत निर्वाचन, डीडी एग्रीकल्चर, महिला बाल विकास विभाग, जिला कोषालय, खनिज विभाग, शहर तहसील, नायब तहसीलदार शहर सहित अन्य कार्यालय लगेंगे।
Trending
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
