कोलंबो: पूर्व तेज गेंदबाज रूमेश रत्नायके को श्रीलंका क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है. 53 साल के रत्नायके टीम में चंपका रामानायके की जगह लेंगे.
श्रीलंका क्रिकेट ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि रूमेश रत्नायके श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य तेज गेंदबाजी कोच होंगे.’’
इसमें कहा गया, ‘‘रत्नायके राष्ट्रीय तेज गेंदबाजी कार्यक्रम के भी अध्यक्ष होंगे.’’ रत्नायके को 1985-86 में भारत के खिलाफ सीरीज़ के दौरान एक टेस्ट में नौ विकेट लेने के लिये जाना जाता है. उन्होंने सीरीज में 20 विकेट लिए थे और मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी.
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो टेस्ट मैचों को जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया है. सीरीज में अब तक श्रीलंका के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
आपको बता दें कि कल रात श्रीलंका क्रिकेट ने टीम का मनोबल बढाने के लिए खास सत्र का आयोजन किया था. पूर्व टेस्ट बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए और कहा कि सोशल मीडिया और गॉसिप वेबसाइट पर आने वाली टिप्पणियों पर ध्यान ना दें और अपने खेल पर फोकस करें.
Trending
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
