रतलाम,7 फरवरी ,(खबरबाबा.काम)।विवाह समारोह के दौरान मैरिज गार्डन में घुसकर आभूषण और नगदी से भरा बैग चोरी करने के बाद बुधवार शाम को पुलिस कंट्रोल रुम रतलाम पर शहर के समस्त मैरिज गार्डन और धर्मशाला संचालकों की बैठक पुलिस ने ली।
एसपी अमित सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक सिंह चौहान सहित थाना थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, थाना प्रभारी स्टेशन रोड ,थाना प्रभारी माणक चौक तथा थाना प्रभारी दीनदयाल नगर ने शहर के सभी मैरिज गार्डन धर्मशाला तथा होटल संचालक के साथ सुरक्षा प्रबंध को लेकर बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विवाह समारोह के दौरान अजनबी व्यक्तियों की निगरानी के लिए cctv कैमरें लगाए । विशेष रुप से जिस परिवार के द्वारा विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है उन्हें भी इस बात के लिए सचेत किया जाए कि उनके विवाह समारोह में अजनबी बालक बालिका या कोई व्यक्ति उपस्थित है तो उसे निश्चित रुप से चेक करें .समारोह स्थल पर चेतावनी सूचक फ्लेक्स लगाया जाए .कैटरिंग के लिए आने वाले कर्मचारियों की पहचान हेतू उन्हें पहचान पत्र दिया जाए ।समारोह स्थल पर पी ए सिस्टम के माध्यम से समय-समय पर सुरक्षा संबंधी चेतावनी भी जारी की जाए. जिससे शादी समारोह में बैग लिफ्टिंग या अन्य चोरी की वारदात पर अंकुश लगाया जाए। यदि कोई भी अजनबी व्यक्ति या संदिग्ध व्यक्ति समारोह स्थल पर दिखाई पड़ता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए.
Trending
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
