रतलाम,25 फरवरी(खबरबाबा.काम)। भारत सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत संचालनालय आयुष म.प्र.भोपाल के आदेशानुसार जिला आयुष कार्यालय रतलाम द्वारा पंचायत भवन,बस स्टैंड के पास शिवगढ में नि:शुल्क मेगा आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 27 फरवरी मंगलवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
जिसमे आयुर्वेद एवम होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जो?ों का दर्द,संधिवात,आमवात,सायटिका,चर्म रोग, अर्श(बवासीर),मधुमेह(शुगर),उच्च रक्तचाप, खून की कमी( रक्ताल्पता),गठिया, स्त्री रोग,सर्दी, खाँसी आदि का उपचार कर नि:शुल्क औषधि दी जावेगी। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया,चिकुनगुनिया के बचाव की औषधि भी दी जावेगी। उक्त जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ.बलराजसिंह चौहान ने सभी आमजन से उक्त शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की है।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
