रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के आगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का आज सुबह (गुरुवार)दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे
समय से बीमार चल रह थे । कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालात बिगड़ने पर दिल्ली शिफ्ट किया गया था।
विधायक मनोहर ऊंटवाल का रतलाम जिले से भी गहरा नाता रहा है, वे जिले के आलोट से भी विधानसभा सदस्य चुने गए थे,उनका निवास स्थान भी आलोट है। उनके निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है। 1963 में धार जिले के बदनावर में जन्मे मनोहर ऊंटवाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे ।वह 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। 1986 में पार्षद का चुनाव जीतकर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है ।
मनोहर ऊंटवाल के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश
सिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने गहन दुख व्यक्त किया है।
श्री मनोहर ऊंटवाल का राजनीतिक सफर
-2014 वह देवास निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सज्जन सिंह वर्मा को हराकर 16 वीं लोक सभा के लिए चुने गए।
-2005 – 2007 मध्य प्रदेश सरकार में एससी आयोग के सदस्य चुने गए
-1992 – 1995 बीजेपी मंडल के अध्यक्ष
-1988 – 2003, 2008 – July2014 वह चार बार मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए,शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे
-1986 – 1988 मनोहर ऊंटवाल एक काउंसलर के रूप में चुने गए
-1 सितम्बर 2014 तालिका सदस्य पर लिखे गए कागजात पर समिति के सदस्य चुने गए।
1 सितम्बर 2014 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।
1 सितम्बर 2014 श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत परामर्श समिति के सदस्य नियुक्त हुए।
Trending
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
