रतलाम। कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ (दुर्गा प्रसाद धाकड़) के मामले में शुक्रवार को हाइकोर्ट इंदौर बैंच में सुनवाई की गई। महज डेढ़ मिनिट की बहस के दौरान पुलिस की ओर से एड्वोकेट रोहित मंगल ने केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा और प्रकरण की सुनवाई 28 जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दी गई।
डी.पी. धाकड़ ने धामनोद हिंसा के बाद अपने खिलाफ दर्ज किए अपराध के मामले में हाइकोर्ट में अपील की है। धाकड़ की ओर से कहा गया है कि राजनैतिक प्रतिद्वंतिता के कारण दबाव में पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित अन्य कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गत सप्ताह बुधवार को इस मामले की इंदौर बैंच में पहली सुनवाई के बाद 21 जुलाई को पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करना थी। पुलिस की ओर से एड्वोकेट रोहित मंगल ने कोर्ट के सामने मांग रखी कि इस प्रकरण में शासन का पक्ष एडिशनल एड्वोकेट जनरल श्री सुनील जैन रखेंगे, लिहाजा सुनवाई के लिए अगली तारीख दी जाए। डी.पी. धाकड़ के वकील श्री अजय बागड़िया के अनुसार हम अपनी ओर से न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव के समक्ष सारे तथ्य रख चुके है, अब पुलिस को डायरी प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखना है। 28 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। गौरतलब है कि डी.पी. धाकड़ की ओर से संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत हाइकोर्ट में अपील दायर की गई है। इस अपील के माध्यम से कोर्ट से पुलिस प्रकरण को समाप्त करने की मांग की गई है। 4 जून को हुई धामनोद हिंसा के मामले में पुलिस ने डी.पी. धाकड़, राजेश भरावा और भगवती पाटीदार के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपए ईनाम घोषित किया हुआ है।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
