मुखौटा कंपनियों की कथित रूप से मदद करने को लेकर कम-से-कम 26 चार्टेड एकाउंटेंट भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की जांच के घेरे में है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह कहा कि आईसीएआई लेखा पेशेवरों के लिये नियामक है और गड़बड़ी करने वाले सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाता है.
संस्थान के अध्यक्ष निलेश शिवजी विकमसे ने कहा कि मुखौटा कंपनियों से कथित संबंध के संदर्भ में 26 चार्टेड एकाउंटेंट की भूमिका की आईसीएआई जांच कर रहा है. सरकार कालाधन की समस्या से निपटने के तहत मुखौटा कंपनियों के खिलाफ लगातार कदम उठा रही है. इस क्रम में कई इकाइयां विभिन्न एजेंसियों की जांच के घेरे में आयी हैं, इसमें गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) शामिल हैं.
विकमसे ने कहा कि एसएफआईओ की तरफ से 26 चार्टेड एकाउंटेंट के नाम आयें हैं और उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है. आईसीएआई नियमों के उल्लंघन को लेकर कड़े अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं. इसमें निलंबन तथा पंजीकरण तक रद्द किया जाना शामिल हैं.
क्या हैं मुखौटै कंपनियां?
मुखौटा कंपनियां संदिग्ध्य इकाइयां होती हैं जिनका उपयोग अवैध कोष को सफेद बनाने में किया जाता है. मुखौटा कंपनियों के जरिए दुनियाभर में टैक्स चोरी और मनीलॉन्डरिंग को अंजाम दिया जाता है.
फंसे हैं मीसा भारती के सीए
गौरतलब है कि इससे पहले 22 जुलाई को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति के सीए रहे राजेश अग्रवाल के खिलाफ ईडी ने पटियाला हाऊस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में राजेश अग्रवाल के सभी काले कारनामों का खुलासा किया गया है.
मोदी ने सीए को अर्थ जगत ऋषि-मुनि कहा
वहीं देश में जीएसटी लागू करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के एक कार्यक्रम के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बहलाते, समझाते, चेताते और फिर रास्ता दिखाते नजर आए थे. पीएम मोदी ने सीए के नए सिलेबस को लॉन्च किया था और ICAI को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा था कि जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था में एक नई शुरुआत है. इसे सफल करने के लिए जरूरी है कि सीए समुदाय अपनी आर्थिक जिम्मेदारी के हिसाब से आचरण करे. पीएम मोदी ने सीए को अर्थजगत का ऋषि-मुनि भी कहा.
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
