नई दिल्ली: इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के मामले को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ शिकायज दर्ज कराई गई है। सुषमा पर आरोप है कि उन्होंने 39 भारतीयों के बारे में गलत जानकारी दी है। याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने बिहार के मुजफ्फरपुर की जिला अदालत में सुषमा पर इराक में लापता लोगों को लेकर झूठ बोलने और देश को गुमराह का आरोप में याचिका दी है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुषमा ने इराक के मोसुल में लापता 39 भारतीयों को लेकर देश को सही जानकारी नहीं दी हालांकि याचिकाकर्ता लापता सभी भारतीयों के सलामती की दुआ की है।
संसद में भी उठा मामला
सोमवार को संसद में भी लापता भारतीयों का मुद्दा गूंजा। अकाली दल सांसद चंदूमाजरा ने लोकसभा में कहा कि लापता में से अधिकतर लोग पंजाब से हैं, मैं चाहता हूं कि सरकार इस पर जवाब दे। वहीं कांग्रेस पार्टी कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी थी। कांग्रेस ने सुषमा पर देश और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इराक के विदेश मंत्री डॉ. इब्राहिम अल जाफरी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच गायब भारतीयों को लेकर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री इब्राहीम-अल जाफरी ने कहा है कि इराक सरकार के पास लापता 39 भारतीयों की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि बंधक बनाए गए भारतीय मजदूर जिंदा हैं या मारे गए, इसे लेकर भी उनके पास कोई पुख्ता सूचना नहीं है।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
