रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।म. प्र पश्चिम विधुत वितरण कम्पनी के कर्मचारियों की मनमर्जी से आमउपभोक्ता खासे परेशान है । महीनों तक बिजली बिल नही भेजना , या मोटी राशि का बिल भेजना और बिल जमा नही करने पर मकान जप्त करने और विधुत कनेक्शन विच्छेद करने से त्रस्त हुए नागरिको का गुस्सा फूटने लगा है । मंगलवार को जन सुनवाई में पँहुची एक महिला ने अपने छोटे से घर का बिजली बिल 56 हजार का बता कर डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी गामड के सामने फुट फुट कर रोई । लक्ष्मण पुरा निवासी महिला गुलाब बाई ने बताया बिल जमा नही होने पर उसके घर का विधुत कनेक्शन काट दिया है , वही अब मकान जप्त करने की धमकी दे रहे है । पीड़ित महिला ने बताया पहले भी कई बार शिकायत कर चुके है , लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नही हुई ना ही बिजली जुडी है , अंधेरे में गुज़र बसर करना पड़ रहा है । डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी गामड ने आश्वासन दिया है । हाला की गत दिनों भाजपा नेताओं वसूली की आड़ में सामान और मकान जप्ती पर भी आपत्ति ली थी और कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार ने तो वसूली की आड़ में जप्ती का सरकार का आदेश बताने पर अपने पद से इस्तीफे तक की धमकी दी थी । जिला प्रभारी मंत्री ने भी वसूली को लेकर इस तरह के कृत्यों को गलत बताया था । शहर के साथ ही इस तरह की कार्यवाही से ग्रामीणजन भी खासे त्रस्त है ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.