नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के लिए ‘स्वर्ग’ बना हुआ है और अमेरिका इस पर अब और चुप नहीं रह सकता.
देश को संबोधित करते हुए कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ” पाकिस्तान अक्सर अराजकता, हिंसा और आतंकवाद के एजेंटों को सुरक्षित पनाह देता है जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. खतरा और भी बढ़ गया है क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं जिनके बीच तनावपूर्ण संबंधों के संघर्षों में बदलने का खतरा है.”
पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए ट्रंप ने आगे कहा कि ” हम पाकिस्तान को लाखों- लाख डॉलर में भुगतान कर रहे हैं और बदले में वो उस आतंकवाद को पनाह दे रहा है जिससे हमारा देश लड़ रहा है.”
अफगानिस्तान पर अपनी नीति को लेकर ट्रंप ने कहा कि ”अगर हमारे बीच आपसी शांति नहीं है तो हम दुनिया में शांति कायम रखने वाली ताकत नहीं बने रह सकते. अमेरिका के जल्दबाजी में अफगानिस्तान से हटने पर वहां शून्य की स्थिति पैदा हो जाएगी, जिसे (आईएसआईएस और अल कायदा सहित) आतंकवादी तुरंत भरेंगे.”अफगानिस्तान में हमारी नई रणनीति वहां की परिस्थिति को देखते हुए ही तय होगी.”
Trending
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
- महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य ‘सम्मान साफा वाहन रैली’,शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी हजारों युवाओं की टोली
- श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी हड़ताल,सभा हुई
- इंदौर ग्रामीण के प्रभारी बनने के बाद भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
