रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।चुनाव में उम्मीदवार बने एक ठेकेदार का नीजि विधुतकर्मी को जब नागरिको ने वोट नही दिए तो उसने भी बदला लेने के लिये विधुत आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की ऐसा आरोप लगाते हुए रतलाम ग्रामीण के धराड़ में विधुत ग्रिड पर करमदी गांव के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा । आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारी के मौके पर नही आने पर ग्रिड पर ताला लगा दिया । विधुत कर्मचारी और किसानों के बीच विवाद की स्थिति बन गयी , विधुत कम्पनी ग्रिड प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी ,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची । मामला सोमवार दोपहर का है ।
ग्रामीणों का आक्रोश था कि गांव में जो विधुत कम्पनी ने कर्मचारी रखा है वह बीते चुनाव में उम्मीदवार था , जिसे किसी ने वोट नही दिए इसलिए वह गांव में बिजली की समस्याओं पर ध्यान नही देता है वही विधुत कम्पनी 1 साल बाद बिल भेज रही है , वह भी आखरी तारीख के 1 दिन पहले , ऐसे में 6 हजार से ज्यादा के 3 बिल ग्रामीणों के लिए भरना संभव नही है ।
वही किसानों का आक्रोश और तब बाड गया जब कर्मचारी ने अपनी समस्या लेकर आये किसानों पर ग्रिड पर लूट हो जाने की धमकी दे डाली । इधर आक्रोशित किसानों के हंगामे के बाद किसानों की सही समस्या को लेकर ग्रिड प्रभारी एम एस शेख ने किसानों के बिल 24 तारीख तक आधे जमा करने को तैयार हुए । गांव में कर्मचारी की मनमानीं को लेकर उसे हटाने की मांग रखी है , वही आगे से बिल प्रतिमाह देने की बात भी कही है । मामले की जानकारी मिलते ही किसान आयोग अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार , ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर , मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा अधीक्षण यंत्री से मिलने पँहुचे और नाराजगी जतायी ।
Previous Articleराजस्थान के समूह अर.के.मार्बल्स को मिला अवार्ड
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.