Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 11
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों पर भारी पड़े नौकरशाह

By SamagraAugust 17, 2017 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।प्रदेश में वैसे तो आए दिन नौकरशाही हावी होने के मामले सामने आते रहते है, लेकिन इस बार तो आजादी का पर्व उनका शिकार हो गया। प्रोटोकाल याने सरकारी कार्य व्यवहार-समुचित प्रक्रिया का मखौल उड़ाते हुए सरकारी तंत्र ने जिला स्तर के स्वाधीनता दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में कलेक्टरों से तिरंगा फहरवाया, जबकि अधिकांश जिलों में प्रोटोकाल के मुताबिक कई जनप्रतिनिधि उपलब्ध थे। राजनीतिक दृष्टि से भी सरकार को कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि पिछले डेढ़-दो साल से वह जनप्रतिनिधियों को सम्मान दे रही थी। चुनावी साल से ठीक पहले नौकरशाहों की इस करतूत के कई मायने निकाले जा रहे है। 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 21 जिलों में कलेक्टरों ने तिरंगा फहराया। इन जिलों में धार, खरगोन, झाबुआ,रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना,  अशोक नगर, श्योपुर, सिंगरौली, अनूपपुर, टीकमगढ़, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, बालाघाट, डिंडोरी,मंडला, अलीराजपुर, शहडोल जिला शामिल है। विडंबना है कि इनमें से अधिकांश जिलों में पिछलें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्षों अथवा प्रभारी मंत्रियों ने झंडावंदन किया था। इस बार भी शासन ने प्रभारी मंत्रियों के कार्यक्रमों में भी फेरबदल किया गया। पहले उन्हें प्रभार वाले जिलों में भेजा जाना तय हुआ, फिर गृह जिलों में तिरंगा फहराने का तोहफा दे दिया गया। आश्चर्य इस बात का है कि जिन जिलों में कलेक्टरों ने झंडावंदन किया,उनमें से अधिकांश में प्रोटोकाल के वरियता क्रम अनुसार कलेक्टर से कई उंची वरियता रखने वाले जनप्रतिनिधि मौजूद थे। शासन के पास विधायकों और सांसदों को मौका नहीं देने का विकल्प था, तो वह मंत्री का दर्जा प्राप्त जनप्रतिनिधियों को मौका देकर इस स्थिति को संभाल सकता था, लेकिन जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने के बजाय भोपाल में बैठे नौकरशाहों ने प्रोटोकाल को ताक में रखकर जिलों में पदस्थ अफसरों को परेड की सलामी दिलवा दी। 
*सांसद, विधायक का 24 और कलेक्टर का 34 वां नंबर*
मध्य प्रदेश राजपत्र के 23 दिसंबर 2011 के प्रकाशन में सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व की सभी अधिसूचनाओं को शामिल करते हुए विशिष्ट व्यक्तियों की श्रेणी और पद के संबंध में पूर्वता क्रम दर्शाने वाली सूची प्रकाशित की है। इसके मुताबिक सूची में कलेक्टर का स्थान 34 वां है, जबकि सांसद, विधायक, महापौर तथा राज्य मंत्री के समकक्ष हैसियत रखने वाले निर्वाचित व्यक्ति को 24 वां स्थान दिया गया है। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा 19 नवंबर 2014 को प्रशासन तथा सांसद-विधायकों के बीच सरकारी कार्य-व्यवहार-समुचित प्रक्रिया के पालन के संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें देश के लोकतांत्रिक ढांचे में सांसदों और विधायकों का महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए उन्हें सम्मान देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है। इस पत्र में सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों का दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पाबंद किया गया है। इस लिहाज से कलेक्टर जिसे स्वयं जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित करना है, यदि समारोह में वही मुख्य अतिथि बन गया, तो जनप्रतिनिधियों को कोन पूछेगा?
*प्रदेश को चिड़ाती रतलाम की बानगी*
स्वाधीनता दिवस पर रतलाम का मुख्य समारोह पूरे प्रदेश की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। इस समारोह में शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष और राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष उपस्थित रहे। इससे पूर्व रतलाम में पिछले दो अवसरों पर जिला पंचायत अध्यक्ष और एक बार खुद मुख्यमंत्री ने झंडावंदन किया है। प्रोटोकाल के अनुसार रतलाम में कलेक्टर से वरीयता क्रम से उंचा स्थान रखने वाले कई लोग है। महापौर, जिला पंचायत अध्यध, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष और राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष के अलावा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद भी रतलाम को मिला है, जो वरीयता क्रम में मुख्यमंत्री के साथ 8 वें नंबर पर ही है। नौकरशाहों ने इस सभी का नजरअंदाज कर दिया। आगामी साल में विधानसभा के चुनाव होना है, ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कई अर्थ निकाले जा रहे है। इस एक मुद्दे से यह भी जाहिर हो गया कि सरकार नौकरशाहों की लगाम कसने के कितने ही दावे करे, लेकिन असल वह स्वाधीनता दिवस को लेकर भी नौकरशाहों के ही पराधीन थी।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.