नई दिल्ली: जहां कई बैंकों ने हाल फिलहाल में कर्ज की ब्याज दरें सस्ती की हैं वहीं कई बैंकों ने बचत पर दरें घटाई भी हैं. अब सरकारी बैंक केनरा बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें घटा दी हैं. केनरा बैंक ने कल बचत बैंक खाता में 50 लाख रुपये तक की जमा पर ब्याज दर 0.5 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दी है. हालांकि, बैंक 50 लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट पर 4 फीसदी ब्याज देता रहेगा.
केनरा बैंक ने बताया है कि ‘‘बैंक ने बचत बैंक खातों पर ब्याज दर में बदलाव करने का फैसला किया है. यह घटी हुई दरें कल से लागू हो चुकी है.’’ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा कि जिन ग्राहकों के खातों में 50 लाख रुपये तक की राशि होगी, उस 3.5 फीसदी सालाना ब्याज और 50 लाख रुपये से ज्यादा की जमा पर 4 फीसदी सालाना ब्याज मिलता रहेगा.
एसबीआई ने भी घटाई थीं जमा खातों की ब्याज दरें
इससे पहले, 31 जुलाई को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एक करोड़ रुपये या उससे कम डिपॉजिट रकम पर ब्याज दर 0.50 फीसदी घटाकर 3.5 फीसदी कर दी थी. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक आफ बड़ौदा और बैंक आफ इंडिया ने भी ऐसा कदम उठाया है. कर्नाटक बैंक ने भी सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर में कटौती की है.
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
