रतलाम(खबरबाबा.काम)। छत्रीपुल पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद डायवर्टेड ट्रैफिक के एक ही मार्ग पर आने से बढ़ रही यातायात की परेशानी को सुलझाने और यातायात का दबाव कम करने के लिए अब पुलिस प्रशासन भी वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहा है। छत्रीपुल के क्षतिग्रस्त होने के एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई ठोस वैकल्पिक मार्ग नहीं हो पाया है। इसके चलते रविवार सुबह एसपी अमित सिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से न्यूरोड तक जा रहे पुराने रास्ते को देखने के लिए पहुंच गए। शनिवार रात को भी एसपी सिंह ने इस मार्ग को देखा था। एसपी सिंह ने यहां से वैकल्पिक मार्ग की संभावना टटोली। सब कुछ उपयुक्त रहा तो यह वैकल्पिक मार्ग शुरु हो सकता है।
रविवार दोपहर को एसपी अमित सिंह ने कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के कार्यालय के समीप से जा रहे मार्ग का निरीक्षण किया। एसपी ने डामर वाले इस सड़क पर दो पहिया वाहनों और मैजिक वाहनों की आवाजाही की संभावना तलाशी। इस बीच उन्होंने बालाजी मंदिर के आगे, एनसीसी बटालियन के पास से इसी रास्ते से जुड रहे वैकल्पिक रास्ते का भी अवलोकन किया। उपस्थित जनों द्वारा एसपी को बताया गया कि करीब 8-9 वर्ष पूर्व तक इस रास्ते का उपयोग किया जाता था,इसे दोबारा प्रारंभ करने पर पैलेस रोड से लेकर आधे बाजार तक के जो लोग सीधे न्यूरोड, दोबत्ती जाना चाहते वे जा सकेंगे। इससे कलेक्ट्रेट होकर आने वाले रास्ते पर दबाव आधा हो जाएगा। एसपी श्री सिंह ने कहा कि वाहनों के दबाव के चलते वैकल्पिक रास्तों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर इसे प्रारंभ किया जा सकता है।
ये रास्ते भी मेले के बाद बनेंगे विकल्प
एसपी अमित सिंह ने बताया कि पोलो ग्राउंड के सामने से गीता मंदिर की ओर आने वाली सडक से भी दिन में ट्रैफिक निकाला जा रहा है जिससे दोबत्ती से वाहन कान्वेंट स्कूल के सामने जा सकते हैं। कालिका माता मेला समाप्त होने के बाद पशु चिकित्सालय के पास से कालिका माता परिसर होते हुए महालक्ष्मी नगर जाने वाले रास्ते को भी चालू किया जाएगा।
Previous Articleमजदूरों की मजबूरी .. जान जोखिम में ..?
Next Article पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.