टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम बनाते समय खिलाड़ियों के आराम का ध्यान रखे।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासक कमिटी और बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी से विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करते हुए शास्त्री ने यह अनुरोध रखा।
भारतीय टीम श्री लंका के लंबे दौरे से लौटी है। जहां उसने सारे नौ के नौ मैच जीते। लेकिन भारतीय टीम को ज्यादा आराम नहीं मिलेगा और 17 तारीख से उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है। इसमें पांच वनडे इंटरनैशनल और तीन टी20 मैच खेलने हैं।
अपने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि शास्त्री और खिलाड़ी चाहते हैं कि बोर्ड अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर थोड़ा बेहतर प्रोग्राम बनाए।
बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर इतना टाइट है कि न सिर्फ मैच बल्कि सफर भी खिलाड़ियों के शरीर पर असर डालता है। शास्त्री ने ने हमें इस बारे में विचार करने को कहा है क्योंकि उनका मानना है कि इससे खिलाड़ियों को जल्द रिकवर होने में मदद मिलेगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में अच्छा-खासा गैप लेते हैं और बीसीसीआई को भी ऐसा कार्यक्रम तैयार करना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को ठीक-ठाक ब्रेक मलि सके। इससे वह जल्द रिकवर हो पाएंगे। बाकी, जिस तरह बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों का ख्याल रख रही है उससे सभी काफी खुश हैं।’
Trending
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
