नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के बच्चे की हत्या कर दी गई. अब पुलिस ने इस मामले में स्कूल बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बस कंडक्टर ने इसके अलावा ड्राइवर और स्कूल प्रबंधक को हिरासत में लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
क्या है मामला ?
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. मृतक छात्र की लाश स्कूल के टॉयलेट के बाहर मिली थी.
15 मिनट में मौत के घाट उतारा गया
प्रदुमन सुबह 7.55 पर स्कूल पहुंचा और सुबह 8.10 बजे स्कूल की तरफ से बच्चे के पिता को फोन गया है कि उनके बच्चे का शव स्कूल के टॉयलेट से मिला है. सुबह 7.55 प्रदुमन के पिता ने उसे स्कूल छोड़ा था. सबसे दुखद बात ये है कि टॉयलेट के पास का सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है.
बच्चे के शव को आर्मेटिस अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है, लेकिन स्कूल प्रशासन से कोई मौजूद नहीं था.
स्कूल के निकले बच्चों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा अच्छी नहीं है. एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल बच्चे और ड्राइवर दोनों करते हैं.
स्कूल की फीस 45,000 रुपये तिमाही
स्कूल के तीन महीने की फीस 45,000 रुपये है, लेकिन इसके बावजूद इतना बड़ा हादसा स्कूल सुरक्षा पर सवाल निशान है. याद रहे कि इससे पहले दिल्ली के वसंतकुंज के रायन स्कूल में भी इसके पहले एक बच्चे का शव पानी की टंकी के पास मिला था.
बताया जा रहा है कि शव के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है. मृतक बच्चे की गर्दन और शरीर पर चाकू के कई निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, बच्चों के परिजनों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी की है.
बच्चे की एक पड़ोसी ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रद्यूमन की गला रेतकर ही हत्या की गई है. इस मामले में अब तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. स्कूल के बाहर का मंजर बहुत ही ग़मग़मीन है. मामले में पुलिस स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से पूछताछ कर रही है.
Trending
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
- रतलाम:आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जयंती पर कल प्रभात फेरी व धार्मिक आयोजन
- रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, आधी रात को एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर दबिश,4 गिरफ्तार
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: जल संसाधन विभाग का कर्मचारी आज अवकाश के दिन घर पर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
