रतलाम(खबरबाबा. कॉम)।क्या जिला पंचायत में उपाध्यक्ष के कक्ष को साफ करने के लिये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नही है ? महीनों से बन्द पड़ा उपाध्यक्ष डी पी धाकड़ के जेल से रिहा होकर आज सोमवार को जब अपने जिला पंचायत स्तिथ अपने कक्ष पँहुचे , तो उन्हें अपने कक्ष की स्वयं झाड़ू लगा कर सफाई करनी पड़ी , जो कांग्रेस की राजनीति का ” पॉलिटिकल ड्रामा ” का हिस्सा ही माना जा रहा है । दरअसल किसान आंदोलन में उपद्रव के आरोपी जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ जेल में बन्द थे जो जेल से रिहा होकर सांवरिया जी दर्शन करने के बाद सोमवार को अपने दफ्तर में पँहुचे थे । इधर नियमानुसार तीन महीने तक जिला पंचायत की बैठक से नदारत रहने के कारण उन्हें उक्त पद से पृथक करने के लिये संभागायुक्त को प्रस्ताव भेजा जा चूका है । इधर इस प्रस्ताव पर हमला करते हुए धाकड़ ने कहा भाजपा ने प्रशासन पर दवाब बना कर बैठक ताबड़तोड़ करवाई है , मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है । इधर भाजपा प्रदेशकार्यकर्णी सदस्य एवं जिला पंचायत में ग्रामीण विधायक के प्रतिनिधी रहे एडवोकेट रामसरूप गुजर्र ने कहा भाजपा के दबाव में कुछ नही हुआ है , यह सब प्रशासन का काम है जो नियमानुसार किया गया है ।
Previous Articleएटीएम से 21 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग!
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.