नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए 30 से ज्यादा वनडे खेले और हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड की टीम में चुने गए बल्लेबाज अंबाती रायडू इस बार कुछ गलत वजह से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर रायडू का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बुज़ुर्ग के साथ हाथापाई करते नज़र आ रहे हैं.
टीम इंडिया के क्रिकेटर रहे अंबाति रायडू पर एक बुजुर्ग से बदसलूकी का आरोप लगा है. गुरुवार को अंबाति रायडू हैदराबाद में राजीव गांधी स्टेडियम अपनी कार से जा रहे थे. तभी रास्ते में गलत तरीके से गाड़ी चलाने को लेकर एक बुजुर्ग ने आपत्ति जताई. जिसके बाद रायडू उनपर भड़क उठे और उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई करने लगे. आरोप है कि रायडू भड़क गए और बुजुर्ग के साथ न सिर्फ गाली गलौच की उनके साथ हाथापाई तक पहुंच गए.
मौका ए वारदात पर मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो कि बाद में सोशल वीडिया पर वायरल हो गया. इस पूरी घटना पर अंबाति रायडू का पक्ष सामने नहीं आया है, रायडू टीम इंडिया के खिलाड़ी रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है.
पिछले साल ही राजडू ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 में टीम इंडिया की जर्सी में नज़र आए थे.
उन्होंने टीम इंडिया के लिए 50 वनडे मैचों में 50 के औसत से 1055 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी जमाए हैं. वहीं 6 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 42 रन हैं. आईपीएल में वो नीती अंबानी की मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं.
Trending
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
- रतलाम: मथुरी तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास,हाथ पर गुदे नाम बने पहचान का सुराग…
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
