Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026

भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Thursday, March 12
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

बादाम का ओवरडोज भी पहुंचा सकता है नुकसान

By SamagraSeptember 15, 2017 Uncategorized No Comments4 Mins Read

बादाम यूं तो आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी अति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आपको बादाम से अधकि सेवन से बचना चाहिये।
गुणकारी बादाम के खतरे
बादाम बहुत पौष्टिक होते हैं। इनमें वसा की मात्रा अधिक होती है, लेकिन ट्रांस फैट बहुत कम होता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रोल भी नहीं होता। बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ई, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी सेहत का पूरा खयाल रखते हैं। बादाम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि बादाम में इतने गुण होते हैं, इसलिए कई लोग इसका जरूरत से अधिक सेवन करने लगते हैं, जो हमारी सेहत को नफा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाता है। आइये जानें क्या हैं वे नुकसान –
वजन बढऩा
हालांकि बादाम कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं, लेकिन इनमें वसा और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। हर औंस (लगभग 28 ग्राम) बादाम में 14 ग्राम फैट और 163 कैलोरी होती है। अगर आप बादाम से ली गईं कैलोरी को बर्न करने में नाकाम रहते हैं, तो यह आपका वजन बढ़ा सकता है। 2000 कैलोरी की सामान्य डायट का 20-35 फीसदी हिस्सा ही बादाम से आना चाहिये, वरना आपका वजन बढ़ सकता है।
अधिक मैगनीज
बादाम में मैगनीज भी काफी मात्रा में होता है। सामान्यत: लोगों को 1.8 मिलीग्राम से 2.3 मिलीग्राम मैगनीज की जरूरत होती है। एक औंस बादाम में 0.6 मिलीग्राम मैगनीज होता है। लेकिन ज्यादा बादाम खाने से यह तत्व हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा पहुंच जाता है। इसकी अधिक मात्रा कई दवाओं के साथ क्रिया कर सकती है। कई एंटीसेप्टिक और रक्तचाप के लिए ली जाने वाली दवायें आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं।
विटामिन ई का ओवरडोज
बादाम में विटामिन ई बहुत अधिक मात्रा में होता है। हर औंस बादाम में 7.4 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। यह हमारी रोजमर्रा की जरूरत का लगभग आधा हिस्सा है। अगर आप बादाम के साथ ऐसे आहार, जिसमें विटामिन ई की मात्रा काफी अधिक है, का सेवन कर रहे हैं तो आप विटामिन ई के ओवरडोज के शिकार हो सकते हैं। साबुत अनाज, दलिया, अंडा और पालक आदि में विटामिन ई काफी अधिक होता है। विटामिन ई की अधिक मात्रा से सिरदर्द, थकान, डायरिया और पेट फूलना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या
बादाम के हर औंस में 3.5 ग्राम फाइबर होता है। यह आपके पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है क्योंकि बेहतर पाचन क्रिया के लिए आपको रोजाना 25-38 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। अगर आप अधिक फाइबर का सेवन करते हैं तो आपको पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप बादाम अधिक खाते हैं, तो आपको पानी भी अधिक मात्रा में पियें ताकि शरीर सारे फाइबर का इस्तेमाल कर सके।
सामान्य लोगों के लिए बादाम की मात्रा
सामान्य लोगों को रोजाना एक औंस बादाम से अधिक नहीं खाना चाहिये। बादाम की सही मात्रा का सेवन करने के लिए उन्हें गिनने के बजाय उनका वजन करें। बादाम का आकार छोटा-बड़ा हो सकता है, इससे अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने का खतरा होता है।
वजन कम करने वाले
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि इसमें वसा की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा सेवन अच्छा नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 1.5 औंस से अधिक बादाम का सेवन न करें। क्योंकि बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, इसलिये यह लंबे समय तक आपको पेट भरा होने का अहसास कराता है।
मरीजों के लिए
जिन लोगों को किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी कोई बीमारी है, उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिये। बादाम में ऑक्सलेट अधिक होता है, जो ऐसे लोगों के लिए ठीक नहीं। कुछ लोगों को बादाम के प्रोटीन से एलर्जी होती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिये। आपको कड़वा बादाम कच्चा नहीं खाना चाहिये क्योंकि इसमें प्यूसिक एसिड और हाइड्रोसिनिक एसिड होता है जो विषैले होते हैं।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.